
मृत्युंजय कुमार/ बोकारो. बोकारो के चास में स्थित बाल सुधार गृह से कल दो बाल कैदी शानिवार की शाम लगभग 6.15 बजे के फरार हो गए. दोनों कैदियों ने कर्मियों और सुरक्षा गार्डों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए टेबल लगाकर सुधार गृह की दीवार को तड़प कर बाहर आ गए और भाग खड़े हुए. बाल सुधार गृह आने के 24 घंटे के अंदर दोनों फरार हो गए. मोटर साइकिल चोरी के मामले में दोनों को शुक्रवार को लाया गया था.
बाल सुधार गृह में मात्र यहीं दो ही बाल कैदी थे. फिर भी तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुे दोनों फरार हो गए.शुक्रवार को दुग्दा थाना से इन्हें यहां भेजा गया था. दोनों इचाक थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में बाल सुधार गृह के शारीरिक अनुवेसक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि घटना कल शाम के वक्त हुई. चुकी इससे पूर्व एक भी बाल कैदी सुधार गृह में नहीं थे. जिस कारण सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड और सुधार गृह में तैनात कर्मी थोड़े से रिलैक्स मूड में थे, जिसका फायदा इन बाल कैदियों ने उठाया है. मामले को लेकर पिंडराजोरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसकी जांच भी की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
बताते चलें कि इस बाल सुधार गृह में 8 कर्मी और 5 सुरक्षा गार्ड तैनात है. जिनके जिम्मे में यह बाल सुधार गृह है. बावजूद इसके 2 बाल कैदियों को संभाल कर नहीं रख पाना कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस फरार बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है. जबकि बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है.
.
Tags: Crime News, Hindi news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 21:48 IST






