Godda Weather: गोड्डा में हुई बारिश…गर्मी से मिली राहत, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम


आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक गोड्डा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है, लेकिन 15 जून के बाद गर्मी एक बार फिर बढ़ जाएगी.

आज दोपहर गोड्डा का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन 3 बजे के बाद महागामा के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई. वहीं, ठंडी हवाएं भी चली हैं. जबकि पथरगामा के इलाकों में तेज बारिश हुई है. इससे जिले का मौसम बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

गोड्डा मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रजनीश आनंद ने बताया कि 15 जून तक गोड्डा के कई क्षेत्रों में हल्के बादल के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं कई क्षेत्रों में तेज गर्मी के साथ लू चलने की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से तबीयत खराब हो सकती है. ऐसे में मौसम में खास कर छोटे बच्चे व बुजुर्गों का ख्याल रखें. बाहर की चीजें न खाएं. ठंडा पानी कम पीएं. बताया कि गर्मी-बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन के फैलने का डर काफी रहता है.

Tags: Godda news, Jharkhand weather News, Local18, Rain Updates

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More