गजब: 14 साल के इस लड़के पर फ‍िदा एलन मस्‍क! टैलेंट देख SpaceX में दिया जॉब का ऑफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिभावान बच्‍चों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं. जो अपने टैलेंट से अक्‍सर चक‍ित कर देते हैं. मगर कैरन काजी (Kairan Quazi) की बात ही अलग है. 14 साल के इस लड़के ने हाल ही में कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियर‍िंग में वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर पाए. इसे कंप्‍यूटर का मास्‍टर कहा जा रहा है. मशहूर उद्योगपत‍ि एलन मस्‍क (Elon Musk)भी इसका टैलेंट देखकर फ‍िदा हो गए और उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX)ने हाल ही में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जॉब ऑफर किया.

एक लिंक्डइन पोस्ट में कैरन ने कहा, मैं धरती की सबसे अच्‍छी कंपनी स्टारलिंक इंजीनियरिंग की टीम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर शामिल हो रहा हूं. यह उन दुर्लभ कंपन‍ियों में से एक है, जो टैलेंट देखते हैं-उम्र नहीं. न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरन ने हाल ही में कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है. अब तक कोई भी इस उम्र में ऐसा नहीं कर पाया. उधर, स्‍पेसएक्‍स से जॉब ऑफर मिलने के बाद वह दुनिया के सबसे कम उम्र के स्‍पेस इंजीनियर बन गए हैं. अपनी कम उम्र के कारण वह ड्राइव नहीं कर सकते, वोट नहीं दे सकते या आर-रेटेड फिल्म देखने भी नहीं जा सकते, लेकिन वह दुनिया के सबसे टैलेंटेड और मशहूर कंप्‍यूटर इंजीनियर्स के साथ अब काम करेंगे. जहां वह अंतर‍िक्ष यान बनाने में मदद करेंगे.

Tags: Amazing news, Good news, Interesting news, Trending news, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें