अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? इन फैक्टर्स से तय होगी मार्केट की दिशा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

नई दिल्ली. इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) और महंगाई (Inflation) जैसे मैक्रो इकोनॉमिक डेटा इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे. इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) का ब्याज दर पर निर्णय और ग्लोबल ट्रेड भी स्थानीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. एनालिस्ट्स ने यह राय जताई है.

एनालिस्ट्स का कहना है कि विदेशी फंड की गतिविधियां भी शेयर बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी. रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘अब सभी की निगाहें संकेतकों के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों पर है, जो 14 जून को आएंगे. बाद के सत्रों में यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) और बैंक ऑफ जापान (BOJ) भी अपने नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेंगे.’’

ये भी पढ़ें- ITR Filling 2023: टैक्‍स बचाने में आ रही दिक्‍कत, इन 10 तरीकों से बचा लेंगे लाखों रुपये, जान लीजिए कैसे भरना है आईटीआर

उन्होंने कहा, ‘‘मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चे पर बाजार भागीदारों की निगाह इस सप्ताह आईआईपी, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी. इसके अलावा मानसून की प्रगति पर भी सभी की निगाह रहेगी.’’

आंकड़ों की घोषणा बुधवार को
मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चे पर अप्रैल के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और मई के महंगाई के आंकड़े सोमवार को आएंगे. थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई के आंकड़ों की घोषणा बुधवार को होगी.

कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर करेंगे घोषणा 
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर अपने निर्णयों की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण 14 जून को आने वाली फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजे रहेंगे. इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक भी महत्चपूर्ण रहेगी. मीणा ने कहा, ‘‘‘‘15 जून को घोषित किए जाने वाले चीन के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी, क्योंकि आर्थिक प्रोत्साहन को लेकर चीजें इसी पर टिकी हैं. घरेलू मोर्चे पर इस सप्ताह इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और महंगाई के आंकड़े आएंगे.’’

पिछले हफ्ते बाजार में  रही मजबूती
शेयर बाजार के निवेशकों की निगाह वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 फीसदी के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 29.3 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त रही.

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह खुदरा और थोक इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और महंगाई के आंकड़ों से बाजार को दिशा मिलेगी. अमेरिका के खुदरा मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दावे के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की बैठक और कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे.’’

वैश्विक घटनाक्रमों से दिशा लेगा स्थानीय बाजार
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूट चुके हैं. ऐसे में इस सप्ताह स्थानीय बाजार वैश्विक घटनाक्रमों से दिशा लेगा.’’

Tags: BSE, Inflation, Nifty, NSE, Sensex, Share market, Stock market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More