
चेन्नई. कश्मीर में तैनात सेना जवान ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. जवान का दावा है कि उसकी पत्नी तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले में एक दुकान चलाती है और उसे अर्धनग्न कर 120 लोगों ने बेरहमी से पीटा. इस वीडियो को सेवानिवृत्त सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एन त्यागराजन द्वारा साझा किया गया और इसमें सेना के जवान हवलदार प्रभाकरन थे. वह तमिलनाडु के पदवेदु गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पत्नी की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है.
इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में बढ़ा- चढ़ाकर बताया जा रहा है. सेना के जवान ने तमिल भाषा में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा है कि इस मामले की शिकायत एसपी से की थी, लेकिन उसे आश्वासन ही मिला. अब उसने डीजीपी से भी मदद मांगी है. उसका कहना है कि परिवार को चाकुओं से हमले की धमकी मिली है. पुलिस का कहना है कि यह महिला, कथित तौर पर रेणुगंबल मंदिर द्वारा लीज पर ली गई जमीन पर दुकान चलाती है. इस दुकान को लेकर ही झगड़ा है.
— Lt Col N Thiagarajan Veteran (@NTR_NationFirst) June 10, 2023
.
Tags: Indian army, Social media, Tamil nadu
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 19:05 IST








