MPPSC Result: मां की परवरिश का रखा मान, अफसर बन संदीप ने रोशन किया नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: पिता का निधन हो जाने के बाद मां ने बच्चों की परवरिश की. उन्हें पढ़ाया-लिखाया. बच्चों ने भी मां की मेहनत को देखकर खूब लगन से पढ़ाई की. नतीजा रहा कि एक बेटे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 2020 की परीक्षा में सफलता हासिल की है.

सागर के संदीप जैन का जीएसटी कमिश्नर के पद पर चयन किया गया है. एक छोटे से गांव से निकले संदीप ने मां परिवार के साथ गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है. 26 साल के संदीप बंडा विधानसभा में आने वाले अमरमऊ गांव का निवासी हैं. पूरे गांव में खुशी का माहौल है और इस गांव से पहली बार कोई युवक इतने बड़े पद पर पहुंचा है.

मां-भाई को दिया श्रेय
संदीप ने अपनी सफलता का श्रेय मां और बड़े भाई को दिया है. संदीप के पिता सूरज जैन का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां माया ने अपने दो बेटे और एक बेटी की देखभाल की. संदीप दूसरे नंबर पर हैं. छोटी बहन ने भी इस साल 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में जगह बनाई है. संदीप ने स्कूली शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर और लघु सम्मेद शिखर स्थित सिद्धय्या तन से की है. हायर सेकेंडरी की परीक्षा जयपुर के जैन संस्थान से की थी. फिर मां के सपने को पूरा करने के लिए संदीप इंदौर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगे थे.

मां के संघर्षों को याद कर की पढ़ाई
संदीप बताते हैं कि उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी मां से प्रेरणा लेकर शुरू की थी. मां चाहती थी कि मैं पढ़ाई लिखाई कर एक अच्छा आदमी बन जाऊं. मैंने मां की आंखों के आंसू देखे हैं. उनका संघर्ष देखा है और उसी संघर्ष को याद कर मैंने मन लगाकर पढ़ाई की. खुद के नोट्स बनाए, self-study की, मित्रों की मदद ली, ऑनलाइन मदद ली. कुछ कठिनाई आती थी तो दोस्तों की हेल्प लेता था. मेरे बड़े भाई ने मेरा पूरा सपोर्ट किया. आज मां के चेहरे पर खुशी देखकर लग रहा है कि मां का सपना पूरा हुआ.

Tags: Local18, MPPSC, Sagar news, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें