
हाइलाइट्स
IRCTC बाली घूमने का एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.
इस प्लान में आप काफी कम पैसों में बाली की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं.
यह बाली टूर खास लखनऊ वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
नई दिल्ली. घूमना हर किसी को पसंद होता है और ये तब और मजेदार हो जाता है जब ये सस्ते में उपलब्ध हो जाए. ऐसे में अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टी में कम पैसे में कोई विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतरीन टूर प्लान बता रहे हैं. IRCTC बाली के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.
ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक जबरदस्त मौका है. बाली इंडोनेशिया का एक शहर है और घूमने-फिरने के लिहाज से काफी शानदार डेस्टिनेशन है. आईआरसीटीसी के इस प्लान में आप काफी कम पैसों में बाली की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं.
जानें, कहां से शुरू होगा IRCTC का ये बाली टूर
आईआरसीटीसी का यह बाली टूर खास लखनऊ वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से बाली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे. टूर के दूसरे दिन बाली पहुंच कर सैलानी केकक डांस परफॉर्मेंस के साथ उल्वाता मंदिर में सनसेट के नजारे का आनंद ले सकेंगे.
क्या होगा आगे का प्लान
टूर के तीसरे दिन सैलानी चिंतामनी गांव के लिए जाएंगे. वहां पर वे कॉफी गार्डन की सैर करेंगे. इसके बाद वे दोपहर में उबुद रॉयल पैलेस की सैर भी कर सकेंगे. बाली अपनी कॉफी के लिए काफी फेमस है, यहां पर दुनिया की सबसे अच्छी कॉफी भी मिलती है. टूर के चौथे दिन सैलानी बाली सफारी और सी पार्क की सैर कर सकेंगे. टूर के पांचवे दिन सैलानी तंजुंग बेनोआ में ग्लास बॉटम बोट के जरिए कछुआ सेंचुरी आईलैंड की सैर पर जाएंगे. इसके बाद वे बाली की फेमस जगह तनाह लॉट में सनसेट के नजारे का लुत्फ भी उठा सकेंगे. टूर के आखिरी दिन यात्री बाली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे.
इतना होगा टूर का किराया और ये मिलेगी सुविधाएं
IRCTC के इस 6 दिन और पांच रातों वाले बाली टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 1,05,900 रुपये लिया जाएगा. इस टूर पैकेज में यात्रियों को फोर स्टार होटल में एकोमोडेशन, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, घूमने के लिए एसी बस और इस तरह की कई सारी सुविधाएं दी जाएंगी.
.
Tags: Business news in hindi, Indian railway, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Irctc, Railway, Tourism, Travel
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 19:00 IST








