पापा ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, लेकिन ‘मां’ कहलाना पसंद नहीं, बोले-मैं सिर्फ बर्थिंग पर्सन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करीब दो साल पहले आपने एक खबर सुनी होगी कि एक मर्द ने बच्‍चे को जन्‍म दिया. शख्‍स ने तब बर्थ से जुड़ी फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) पर शेयर किया था, जो खूब वायरल हुई थीं. लोग उसे पिता की जगह मां कहकर पुकारने लगे. लेकिन अब इस शख्‍स को मां कहलाने पर ऐतराज है. डैनी वेकफील्ड (Danny Wakefield) नाम के इस शख्‍स ने कहा, मैं मां या मह‍िला नहीं हूं, सिर्फ एक बर्थिंग पर्सन (birthing person) हूं.मुझे इसी नाम से पुकारा जाए तो ज्‍यादा अच्‍छा होगा.

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, डैनी ने खुद को ट्रांसजेंडर और नॉन बाइनरी बताया. और कहा कि हमें किसी के भी शरीर, उसकी बनावट पर टिप्‍पणी नहीं करनी चाह‍िए. क्‍योंकि ऐसे लोग काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं. डैनी ने 2020 में बच्‍चे को जन्‍म दिया था. तब उन्‍होंने वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा था-बच्‍चा घर में ही पैदा हुआ है. हाल ही में, जब उन्‍हें एक टीवी शो में बुलाया गया और मां कहकर संबोधित किया गया तो वह नाराज हो गए. उन्‍होंने कहा-मैं मां के रूप में पहचान नहीं रखता. क्‍या बच्‍चा पैदा करने के लिए मां शब्‍द का होना जरूरी है? शो के होस्‍ट डॉक्‍टर फ‍िल ने उन्‍हें बताया कि नान बाइनरी लोगों के लिए अब ट्रांस इन्‍क्‍लूस‍िव, पर्सन विद यूट्रस, बर्थिंग पर्सन जैसे शब्‍द इस्‍तेमाल हो रहे हैं.

आख‍िर यह नान बाइनरी लोग होते क्‍या हैं ?
अब आप सोच रहे होंगे कि आख‍िर यह नान बाइनरी लोग होते क्‍या हैं ? इसे ऐसे समझ‍िए कि एक देह में स्त्री और मर्द दोनों का होना. जैसे एक बच्चा पैदा हुआ. उसके प्राइवेट पार्ट देखकर डॉक्टरों ने बताया कि वह मेल है. लेकिन, जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया, उसकी बॉडी लैंग्वेज, चलने-फिरने का तरीका, बातचीत का अंदाज, उसकी रूचियां, कपड़े पहनने का तौर-तरीका, सब लड़कियों जैसा होने लगा. उसकी बातें भी इसी तरह की होने लगीं. धीरे-धीरे उसमें स्त्रियों के गुण ज्‍यादा नजर आने लगे. यह शख्‍स शारीरिक रूप से तो मेल है, लेकिन खुद को फीमेल महसूस करता है. डैनी की भी यही स्‍थ‍ित‍ि है.

यह कोई पहली घटना नहीं
यह कोई पहली घटना नहीं. अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर विलियम्स ने भी कुछ महीनों पहले एक बच्चे को जन्म दिया. उन्हें भी शिकायत है कि जब वो गर्भावस्था में थे तो नर्स उन्हें “डैड” के बजाय “मां” कहकर बुलाती थीं. ये बात बेनेट को बिल्‍कुल भी नहीं पसंद आती थी. उन्‍होंने कहा, हर बच्चा पैदा करने वाला ‘मां’ नहीं हो सकता. बेनेट ने सिजेरियन सेक्‍शन के माध्‍यम से बेटे को जन्‍म दिया था, जिसका नाम उन्‍होंने हटसन रखा है. वह अब करीब दो साल का हो चुका है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें