कार एक्सीडेंट में चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, सिर और पीठ में लगी चोट, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रुबीना दिलैक ने कार एक्सीडेंट की पुष्टि की और अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है. उनका कहना है कि वह अब ठीक हैं. रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने एक्सीडेंट के कुछ घंटे बाद एक्सीडेंट की खबर शेयर की थी और क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर भी शेयर की थी. (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik)

अभिनव शुक्ला ने शनिवार को ट्विटर पर रुबीना दिलैक की कार एक्सीडेंट की खबर शेयर की थी. उन्होंने ये भी बताया जब कार एक्सीडेंट हुआ, दूसरी कार का ड्राइवर कॉल पर बात कर था. (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik) अभिनव शुक्ला ने तस्वीर शेयर करते लिखा,“हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है. ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले फोन पर बेवकूफों से सावधान रहें. पूरी डिटेल बाद में देता हूं." (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik) अभिनव शुक्ला ने आगे लिखा, "रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं. मुंबई पुलिस आपसे शख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं!" (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik) अभिनव शुक्ला के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रुबीना दिलैक ने लिखा, "इस एक्सीडेंट की वजह से मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से पर चोट लगी है, इसलिए सदमे की स्थिति में थी" (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik) रुबीना दिलैक ने आगे लिखा, "लेकिन हमने मेडिकल टेस्ट कराया, सब कुछ ठीक है… लापरवाह कार ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, लेकिन नुकसान हो गया है! " (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik) रुबीना दिलैक ने आगे लिखा, "मैं आप सभी से सड़क पर सावधान रहने का आग्रह करती हूं. नियम हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हैं." रुबीना के इस ट्वीट के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @ashukla09/rubinadilaik)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें