जब हरभजन के उपर बुरी तरह से चिढ़ गए सचिन, बीच मैदान में ही लगा दी क्लास, सिंह का हो गया था बुरा हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर से जुडी एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा को फैंस के साथ साझा किया था. उन्होंने बताया था कैसे उनकी वजह से सचिन एक बार काफी परेशान हो गए थे. (Harbhajan Singh/Instagram)

पूर्व ऑफ स्पिनर ने पीटीआई के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि, ‘हुआ यूं कि मुझे सचिन को गेंदबाजी करने का मौका मिला. अब, कुछ डिलीवरी के बाद मुझे लगा कि उन्होंने अपना सिर हिलाकर मुझे बुलाया है. तो उनके पास गया और उनसे पूछा हां जी पाजी? आपने बुलाया?’ (Harbhajan Singh/Instagram) भज्जी के अनुसार सचिन तेंदुलकर जब बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो वह किसी से बात नहीं करते हैं और केवल अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करते हैं. उन्होंने बताया, ‘वह अपने ही जोन में थे और मुझसे कहा, नहीं.’ (Harbhajan Singh/Instagram) हरभजन के अनुसार, ‘उन्होंने कुछ देर बाद फिर से अपना सिर हिलाया और मैं उनके पास चला गया. लेकिन इस बार वह मुझसे थोड़ा सा चिढ़ गए. इसकी वजह उनके अभ्यास में मैं बाधा बन रहा था.’ (Harbhajan Singh/Instagram) हरभजन ने बताया कि उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या हुआ, बार-बार क्यों आ रहे हो?’ इसपर भज्जी ने साहस जुटाते हुए पूछा आप ऐसे बार-बार क्यों कर रहे हैं. मुझे लग रहा है आप मुझे बात करने के लिए बुला रहे हैं. (Harbhajan Singh/Instagram) बात करें हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए कुल 367 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस बीच उनको 444 पारियों में 711 सफलता हाथ लगी. (Harbhajan Singh/Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें