01

राजस्थान के अलवर में साल 1973 में जन्मी साक्षी तंवर ने कई टीवी सीरियल्स के साथ आमिर खान और सन्नी देओल जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी लीड रोल किए हैं. साक्षी तंवर ने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम किया और अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी. साक्षी के डेढ़ दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में कई बार अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा. एक बार तो साक्षी के गुपचुप तरीके से शादी रचा लेने की खबरें भी मीडिया में छाईं रहीं. हालांकि बाद में साक्षी ने इन खबरों पर पानी फेर दिया. साक्षी लंबे समय से पर्दे पर सक्रिय हैं. (फोटो साभार-Instagram@sakshitanwar4)
Author: Up Head Line
Views: 21









