Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए ‘मीरा’ जैसी दीवानी हुई MBBS की छात्रा, 16 जून को देंगे जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप कश्यप/सतना .इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं. इन्हें देश-दुनिया के सबसे महंगे कथावाचकों की गिनती में शामिल किया जाता है. उनका हर कार्यक्रम लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से आबाद रहता है.देश-विदेश में करोड़ों की संख्या में उनके भक्त हैं. युवा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुखर होकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहते हैं, इसे लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार वे अपनी कथा या किसी बयान की वजह से सुर्खियों में नहीं आए हैं बल्कि, इस बार उनकी सुर्खियों की वजह बनी हैं एक युवती. पंडित धीरेंद्र कृष्ण की दीवानी यह युवती एमबीबीएस छात्रा है. यह युवती उस वक्त एकदम से चर्चा में आ गई, जब उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी करने की इच्छा जताई. आप भी जानें आखिर कौन है ये लड़की, जो हो गई है पंडित धीरेंद्र कृष्ण की दीवानी.

शिवरंजनी यूट्यूब की सेलिब्रिटी मानी जाती हैं. इन्होंने भक्ति गाने गाये हैं, जो बहुत चर्चित हुए हैं. जैसे मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा, कान्हा ने मारा मिस कॉल मिस्ड कॉल राधा बोले हेलो हेलो कई शामिल हैं. शिवरंजनी यूट्यूब की स्वर कोकिला हैं, शिवरंजनी गंगोत्री से जल लेकर बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी रचाने का मन मे ख्वाब लेकर उत्तराखंड से पदयात्रा की शुरु कर चुकी हैं.

16 जून को प्रस्ताव होगा सार्वजनिक
शिवरंजनी तिवारी ने बताया कि हमारी पदयात्रा गंगोत्री धाम से श्री बागेश्वर धाम तक है. 16 जून को मैं सभी के सामने आकर बताऊंगी कि मैंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी से शादी का प्रण ले लिया है, तपस्या कर रही हूं. मैं आप सभी लोगों को बताना चाहूंगी हमारे परम पूज्य महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी हमारे करुणानिधान हैं.वह हर किसी के मन की बात पहचान लेते हैं, तो इस बात में कितनी सच्चाई है मेरे मन में और जो भी मेरा संकल्प है या मनोकामना है, जब मैं उनके सामने जाऊंगी. तब हमारे पूज्य महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री देख लेंगे, पहचान लेंगे, अगर वह इस बात को बताएंगे कि इसमें कितनी सच्चाई है तो ज्यादा अच्छा रहेगा मुझे मेरे बालाजी पर पूरा भरोसा है. मैं 2021 से बालाजी से जुड़ी हुई हूं, और अब तक 2 सालों में जिस तरीके से मेरी जिंदगी बदली है. मुझे मेरे बालाजी पर पूरी आस्था है कि वह मुझे निराश नहीं करेंगे.

अनूप जलोटा जी की शिष्या है शिवरंजनी
वहीं इस बारे में शिवरंजनी के पिता पंडित वैजनाथ तिवारी ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. 25 सालों से हरिद्वार उत्तराखंड में रह रहे हैं, वर्तमान में चित्रकूट के निर्मोही अखाड़ा पहुंचे हैं.उनकी पुत्री एशिया की संगीत महानगरी खैरागढ़ से 8 साल म्यूजिक का डिप्लोमा किया है और शिवरंजनी अनूप जलोटा जी की शिष्या हैं.यूट्यूब सेलिब्रिटी गायिका के साथ वह कथा वाचिका भी है, एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से उनके विवाह की बात चल रही है. उनके परिवार से हमारे संपर्क हैं क्योंकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सरयूपारीण ब्राह्मण हैं उनका गोत्र गर्ग है, और हम लोग भी सरयूपारीण ब्राह्मण हैं. हम लोग शांडिल्य गोत्र से हैं, हम लोग एक समाज के भी हैं.

शिवरंजनी की माता है वैज्ञानिक
शिवरंजनी की माताजी डॉ .पूर्णिमा तिवारी जो एक वैज्ञानिक है, परंतु भागवत कथा की अच्छी जानकारी भी हैं, और पिता पंडित बैजनाथ तिवारी जोकि आईआईटीएन हैं, शिवरंजनी के पिता गीत संगीत गाते थे, जिसकी वजह से बेटी शिवरंजीनी भी प्रेरित हुई, और उसके बाद वह यूट्यूब सेलिब्रिटी स्वर कोकिला बनी

Tags: Local18, Madhya pradesh news, Satna news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें