पोषक तत्वों का खजाना है यह हरी सब्जी, हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों को करे दूर, स्वाद से भी है भरपूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भिंडी के रोजाना सेवन से हार्ट हेल्दी होता है.
पाचनतंत्र को मजबूत करने के लिए भिंडी बेहद फायदेमंद है.

Benefits Of Okra: शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी होता है. पोषक और विटामिंस से भरपूर फूड्स के सेवन से बीमारियां दूर होती हैं. इसके लिए जरूरी है रोजाना खाने में हरी सब्जियों का सेवन करें. हरी सब्जियां पौष्टिक तत्वों का खजाना होती हैं. इसी तरह की सब्जी भिंडी की भी. भिंडी में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं. आइए आज हम आपको भिंडी के स्वास्थ्य को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.हार्ट को करे मजबूत: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, भिंडी के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. भिंडी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या को कम किया जा सकता है. यह शरीर मे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जिससे हार्ट हेल्दी होता है.

2. ब्लड शुगर कम करे: भिंडी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है. ब्लड शुगर के मरीजों को खाने में भिंडी का सेवन करना चाहिए. यह खाने में भी लजीज और स्वादिष्ट है.

इसे भी पढ़ें- वजन को तेजी से कम करता है कॉटेज चीज, हार्ट को बनाए रखता है हेल्दी, 5 फायदे देख रह जाएंगे दंग

3. एंटी कैंसर गुण होता है मौजूद: भिंडी में लेक्टिन नामक प्रोटीन मौजूद होता है, जो ह्यूमन कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मददगार है. भिंडी में पाया जाने वाला लेक्टिन, कैंसर सेल्‍स के ग्रोथ को 63% तक कम कर सकता है. यह फ्री रेडिकल्‍स के नुकसान से भी बॉडी को बचाता है.

4. पाचन को दुरुस्त करे: भिंडी पाचन के बेहद फायदेमंद है. रोजाना भिंडी की सब्जी का सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह पेट कीसमस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से डाइजेशन सिस्टम सही होता है

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

5. वजन कम करे: भिंडी वजन कम करने के किए बहुत फायदेमंद है. भिंडी में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इसमी गुड कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मददगार है. अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपनो डाइट में भिंडी को शामिल कर सकते हैं.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें