कन्नौज जिला जेल के कैदियों को होंगे स्वावलंबी, दी जाएगी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत की ट्रेनिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज जिला जेल में बंदी व कैदी अब विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ेंगे. जिला कारागार की पहल पर कौशल विकास की तरफ से बंदियों को इलेक्ट्रॉनिक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. जिसमें पंखा-कूलर रिपेयरिंग सहित तमाम इलेक्ट्रॉनिक काम होंगे. वहीं साथ में महिला बंदी-कैदियों को सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जिला कारागार की अनोखी पहल पर जेल प्रशासन ने 46 बंदी-कैदियों का चयन कर सूची तैयार की है. ये बंदी खराब कूलर, पंखा सहित कई इलेक्ट्रॉनिक की कि चीजें, कपड़ों की सिलाई कढ़ाई करने के पक्ष में हैं. कौशल विकास के माध्यम से इन कैदियों के लिए यहां पर एक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर पुरुष कैदियों को इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा तो वहीं महिला कैदियों को सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

बेहतर भविष्य की तैयारी

जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि इनके नाम, अपराध व दक्षता दर्शाते हुए एक सूची बनाई गई है. यह सूची शासन को भेजी गई है. ये लोग जेल के अंदर रोजगार शुरू करेंगे, इनसे इनकी आमदनी बढ़ेगी. यह प्रशिक्षण पाने के बाद ये लोग जेल के बाहर निकलने के बाद बेहतर भविष्य बना पाएंगे. जेल अधीक्षक ने बताया कि शासन से लगभग हरी झंडी मिल गई है, इसी 15 जून तक यह काम शुरू कर दिया जाएगा.

बन्दी बनेगे स्वावलंबी

कौशल विकास केंद्र की तरफ से यह प्रशिक्षण केंद्र जिला जेल में लगाया जाएगा. यहां पर कौशल विकास केंद्र की ओर से प्रशिक्षण देनेवालों की तैनाती व प्रशिक्षण में जरूरी सामानों की उपलब्धता कराई जाएगी. इस केंद्र में पुरुष कैदियों को इलेक्ट्रॉनिक चीजों की जरूरत होगी, तो वहीं महिला कैदियों को सॉफ्टवेयर से संबंधित उपकरणों की जरूरत होगी. पहले चरण में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में पुरुषों को 4 महीने की ट्रेनिंग देने की योजना है. ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद कैदियों को कौशल विकास की तरफ से एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा.

Tags: Jail story, Kannauj news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें