
विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन के दौर में अगर आप सोने के गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं तो राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश के मेरठ सर्राफा बाजार में रविवार 11 जून को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना के भाव जस के तस हैं. शनिवार के जैसे ही रविवार को भी इसका दाम 62,000 रुपया है. शनिवार को यहां सोने की कीमत में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई थी. शुक्रवार को यह 61,600 रुपये, जबकि गुरुवार को 62,100 रुपये था.
वहीं, दूसरी ओर सोने के अन्य कैरेट के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. रविवार को यहां 22 कैरेट सोना 56, 833 रुपये, 18 कैरेट सोना 46,500 रुपये और 14 कैरेट सोना का भाव 36,166 रुपये है. शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 56,466 रुपये, 18 कैरेट सोना 46,200 रुपये और 14 कैरेट सोना का दाम 35,933 रुपये था.
बात अगर चांदी की करें तो रविवार को इसकी कीमत में जबरदस्त उछाल आया है. चांदी के रेट में एक दिन में अभी तक की सबसे बड़ी वृद्धि हुई है. मेरठ सराफा व्यापारी शिवम अग्रवाल ने बताया कि रविवार को मेरठ में चांदी के रेट में ₹2300 की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद चांदी के रेट ₹75900 प्रति किलो पहुंच गए हैं. हालांकि शनिवार को रेट में ₹700 की कमी के साथ सर्राफा बाजार में ₹73600 प्रति किलो के हिसाब से चांदी की खरीदारी हुई थी. जबकि शुक्रवार को भी चांदी में 200 रुपए का उछाल देखा गया है. जिसके बाद 74,300 रुपए प्रति किलो चांदी के रेट मेरठ सर्राफाबाजार में पहुंच गए थे.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:08 IST









