16 साल पहले शख्स को कोई नहीं देता था भाव, यूं बदल लिया लुक, अब घूर-घूरकर देखते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भगवान ने काफी सोच समझकर दुनिया की हर चीज की रचना की है. जो भी इंसान इस धरती पर पैदा होता है, उसे अलग रंग, नाक-नक्शा और खूबियों के साथ भेजा जाता है. लेकिन कई लोग अपने लुक से खुश नहीं होते. ऐसे में वो भगवान की रचना के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं. कोई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर चेहरा बदल लेता है तो कोई अपने किसी और बॉडी पार्ट में बदलाव कर लेता है. अब तो कई लोग अपना लुक बदलने के लिए टैटू का सहारा भी लेते हैं.

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की. इस शख्स ने लोगों को दिखाया कि सोलह साल में टैटू ने कैसे उसका लुक बदल कर रख दिया. एक बच्चे के इस पिता को पहले कोई ज्यादा इम्पोर्टेंस नहीं देता था. लेकिन अब वो जहां भी जाता है, लोग उसे घूरकर देखते हैं. इसकी वजह है उसका एक्सट्रीम बॉडी मॉडिफिकेशन. शख्स ने अपनी बॉडी में लगभग हर हिस्से पर ही टैटू बनवा लिया है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

2007 से 2023 का सफर
कनाडा के अल्बर्टा में रहने वाले रेमी को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. उसने कई साल अपनी बॉडी में बदलाव करने में निकाल दिए. अब उसने अपने एक्सट्रीम बॉडी मॉडिफिकेशन की तस्वीर शेयर की है. साथ ही 2007 में जब उसकी बॉडी पर एक भी टैटू नहीं था, उसकी भी एक तस्वीर शेयर की. उसने लोगों के साथ 2007 से 2023 के सफर को साझा किया. इन सालों में उसने अपने बॉडी को टैटू से भर लिया है. लोग उसके टैटू आर्ट के दीवाने हैं. उसने अपनी बॉडी में कई तरह के डिजाइन बना रखे हैं.

exteme body modification 1

पानी की तरह बहाया टैटू पर पैसा

पानी की तरह बहाया पैसा
रेमी को टैटू से काफी प्यार है. टैटू करवाने से पहले कोई भी उसे नहीं जानता था. वो किसी नॉर्मल लड़के की तरह अपना जीवन काट रहा था. इस बोरियत भरे जीवन से छुटकारा पाने के लिए उसने टैटू का सहारा लिया. उसने अपनी बॉडी में लगभग हर जगह लिया है. इस ऑब्सेशन पर उसने अबतक करीब 78 लाख रुपए खर्च कर डाले हैं. लेकिन इसका रेमी को कोई अफ़सोस नहीं है. रेमी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर के साथ लोगों को दिखाया कि कैसे टैटू ने उसे आम से ख़ास कर दिया है. लेकिन इतने टैटू के बाद भी रेमी का मन नहीं भरा है. उसने लोगों को बताया कि अभी उसका सफर जारी रहेगा. वो आगे भी टैटू करवाता रहेगा.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें