लुधियाना में फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात, कैश मैनेजमेंट कंपनी के ऑफिस में 7 करोड़ की डकैती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लुधियाना में 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट का मामला.
लुटेरों ने बीती शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे घटना को अंजाम दिया.
लूट के बाद लुटेरे परिसर से बाहर खड़ी कैश वैन लेकर फरार हो गए.

एस सिंह.
लुधियाना. लुधियाना के न्यू राजगरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय में 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट का मामला सामना आया है. लुटेरों ने बीती शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि लूट की इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह 7 बजे मिली. कार्यलय से लूट करने के बाद लुटेरे परिसर से बाहर खड़ी कैश वैन लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इस वैन को मुल्लापुर दाखा से बरामद कर लिया है और इसमें रखे दो हथियारों को भी कब्जे में ले लिया है. हालांकि वैन में पुलिस को कैश नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस लूट की इस घटना की छानबीन कर रही है.

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह ने बताया कि कार्यालय में लूट के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे. इनमें हथियारों के साथ दो सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वे लुटेरों के सामने रिएक्ट नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने बताया कि लुटेर हथियारों से लैस थे और वे मजबूर थे. कार्यालय के अंदर करीब 10 करोड़ कैश फर्श पर पड़ा हुआ था, जिसे एटीएम की कैश ट्रे में लोड किया जाना था. उन्होंने कहा कि लुटेरे करीब ढाई घंटे तक कार्यालय के अंदर रहे. कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों में एक महिला भी शामिल थी. लूट के बाद कैश को काउंट किया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 7 करोड़ रुपये की लूट हुई है.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लुटेरों को यह मालूम था कि कार्यालय में कहां सेंसर लगे हुए हैं, उन्होंने सेंसर की तारें काट दी थी. वे अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए हैं. उन्होंने इस घटना को कंपनी की लापरवाही भी बताया है. हालांकि उन्होंने दावा किया कि पुलिस इस घटना के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने बताया कि लूट की घटना को पुलिस की विभिन्न एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को विभिन्न हिस्सों में रवाना कर दिया गया है.

Punjab News: बीएसएफ ने अमृतसर में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, तरन तारन में 2 किलो हेरोइन जब्त की

जिस इलाके में कैश मैनेजमेंट कंपनी का दफ्तर है, वह पूरा रिहायशी इलाका है. उसके बीच में कैश मैनेजमेंट कंपनी की सभी गाड़ियां खड़ी होती हैं. रात को वैन में कैश भरा जाता है और सुबह-सुबह कैश वैन अपनी अपने डेस्टिनेशन पर निकल जाती हैं. पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह कंपनी की भी एक बहुत बड़ी लापरवाही है. लेकिन पुलिस पूरी तेजी से काम कर रही है. जल्दी इसका पर्दाफाश किया जाएगा. कंपनी की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है. इतना कैश होने के बावजूद उसकी तगड़ी सिक्योरिटी नहीं है. 2 साल पहले भी यह बात सामने आई थी कि जहां पर इनका दफ्तर है, यह बिल्कुल सेफ नहीं है. इसके बावजूद कंपनी ने सिक्योरिटी नहीं बढ़ाई. पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं.

Tags: Crime News, Looting and robbery, Ludhiana, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें