Haryana Weather: हरियाणा के 13 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संदीप सैनी/कष्ण बाली

हिसार/अंबाला. लगातार बढ़ रही गर्मी से शनिवार शाम हुई वर्षा से राहत मिली है. शाम को तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा से बढ़ रहे तापमान से राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा देखने को मिली. मौसम में बदलाव आगे भी जारी रहेगा.

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 जून तक राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हवा चलने और गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी आने की संभावना है, परंतु दक्षिणी हरियाणा में बीच-बीच में आंशिक बादल व गर्म मौसम बना रहेगा. 15 व 16 जून को मौसम खुश्क और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं दो दिन बाद अब मानसून केरल, मध्य अरब सागर, मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश से होते हुए दक्षिण कर्नाटक पहुंच गया है. ऐसे में 20 जून के आसपास प्री मानसून गतिविधियों में तेजी आ सकती हैं.

हिसार में पारा 43 डिग्री पार, 13 जिलों में 40 डिग्री के पार पारा

दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा. हिसार में तापमान 43 डिग्री को पार कर गया. हिसार के बालसमंद में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा. इसके अलावा, रोहतक में सबसे कम 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा. ऐसे में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला 14 जून तक इसी प्रकार बना रहेगा. वर्षा के बाद धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है, मगर अच्छी बात यह है कि इस वर्षा के कारण आने वाले दिनों में भी हीट वेव नहीं सताएगी.

अंबाला में भी हुई बारिश, मिली राहत

अंबाला में भी मौसम का मिजाज बदला और  बाद दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई. पिछले 2 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश से अंबाला की गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को जलभराव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रशासन के सभी दावों की बारिश ने पोल खोल दी.

Tags: Haryana News Today, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें