
नई दिल्ली. भट्ट परिवार में एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. ‘राज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले मशहूर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के घर में शहनाईयां गूंजने वाली हैं. उनकी बेटी कृष्णा भट्ट कल यानी रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है. पिछले साल उन्होंने अपने मंगेतर वेदांत सारदा के साथ सगाई की थी. कृष्णा भट्ट, विक्रम भट्ट और उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं. इस महीने उनके लिए डबल सेलिब्रेशन है. पहले शादी की खुशियां और फिर 23 जून उनकी फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ रिलीज होने जा रही है.
विक्रम भट्ट को लोग अच्छे से जानते हैं. लेकिन अब लोग उनके दामाद के बारे में जानना चाहते हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ‘ट्विस्टेड 3’ की डायरेक्टर कृष्णा भट्ट ने अपना हमसफर किसे चुना और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.
कल 7 फेरे लेंगे कृष्णा-वेदांत
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट कल यानी 11 जून 2023 को अपने मंगेतर वेदांत शारदा (Vedant Sarda) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अपनी शादी को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं. पिछले साल 4 दिसंबर 2022 को ही दोनों ने अपनी सगाई की खबर को जगजाहिर किया था.
गुजराती और मारवाड़ी रीति रिवाज से होंगी शादी
कृष्णा भट्ट की शादी की सारी रस्में मुंबई में हुई है. उनकी शादी का फंक्शन प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी फ्रेंड्स शामिल हुए. शादी की सारी रस्में गुजराती और मारवाड़ी रीति रिवाज से होंगी.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
आपको बतात हैं कि कृष्णा और वेदांत कैसे मिले? एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हम एक साल से डेटिंग कर रहे हैं. जब हम मिले थे, तो यह पहली नजर का प्यार था. हम जानते थे कि हम वास्तव में एक साथ हो जाएंगे. ठीक एक साल बाद हम शादी के बंधन में बंध रहे हैं. हमारी एक साल की सालगिरह हमारी शादी का दिन है.
क्या करते हैं विक्रम भट्ट के दामाद?
कृष्णा अपने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए बताया था कि मेरे मंगेतर वेदांत सारदा के पास एक ट्रैवल इंजन है, जिसे ‘WTFair’ कहा जाता है. यह सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन है. कृष्णा ने बताया था कि वेदांत और उनके भैया वरुण ने उस कंपनी के तहत कई वर्टिकल खोले हैं. उन्होंने इसे 2014 में शुरू किया और वे जो कर रहे हैं, उसमें काफी अच्छा कर रहे हैं.
.
Tags: Vikram bhatt
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 15:51 IST








