रहाणे की सूजी उंगली देख दर्द से बेहाल हुईं राधिका, मैसेज के जरिए लुटाया प्यार, जज्बे को किया सलाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 -2023 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में देश के लिए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 129 गेंद में 89 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 11 चौके एवं एक छक्का निकला. (BCCI/Twitter)

मैच के दौरान कई बार उन्हें विपक्षी गेंदबाजों के सामने दर्द से कराहते हुए देखा गया. दरअसल गेंद पर शॉट लगाते वक्त या रक्षात्मक तरीके से रोकते हुए वह कई बार चोटिल हुए. इसके बावजूद वह मैदान में डटे रहे और जडेजा एवं ठाकुर के साथ अहम साझेदारियां करते हुए फॉलोऑन के खतरे से बचाया. (AP) मैदान में रहाणे के इसी जज्बे को देखकर उनकी पत्नी राधिका धोपावकर (Radhika Dhopavkar) ने एक प्यारा सा मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. राधिका ने रहाणे की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा है कि आपने जो किया है उसके लिए मुझे आपके उपर गर्व है. (Ajinkya Rahane/Instagram) उन्होंने लिखा है, ‘सूजी हुई उंगली के बावजूद आपने अपनी मानसिकता को बनाए रखा और स्कैन से इनकार कर दिया. अविश्वसनीय निस्वार्थ और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए आपने अपने बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया…अटूट प्रतिबद्धता के साथ. आप हम सभी को प्रेरित करते हुए क्रीज पर डटे रहे. मुझे आपकी अटूट टीम भावना और मेरे साथी होने पर हमेशा गर्व है…आपको अंतहीन प्यार!’ (Ajinkya Rahane/Instagram) बता दें अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर एक दूसरे को बचपन से पसंद करते थे. क्यूट कपल्स ने 26 सितंबर साल 2014 में एक दूसरे का हाथ थामा था. रहाणे और राधिका को दो बच्चे हैं. राधिका पिछले साल 5 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया था. उससे पहले उनकी एक प्यारी सी बेटी थी. (Ajinkya Rahane/Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें