Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में 21,391 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, कैसे होगी परीक्षा ? कितनी लगानी होगी दौड़?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Police Constable Recruitment 2023 Exam Pattern Physical Test: पुलिस कांस्टेबल की चाहिए नौकरी तो तैयार हो जाएं. बिहार पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं. केंद्रीय चयन पर्षद ने 21391 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है. भर्ती के लिए 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं.

अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको अभी से इसके लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. लेकिन उससे पहले आपको यह जानना होगा की भर्ती के लिए परीक्षा किस पैटर्न पर होगी एवं फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या करना होगा. इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है.

Bihar Police Constable exam Pattern 2023: कैसे होगी परीक्षा
ध्यान दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में होगी. जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंको की होगी. उम्मीदवारों को OMR शीट पर उत्तर देने होंगे. परीक्षा में हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. ध्यान दें कि लिखित परीक्षा में कम से कम 30 फ़ीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इससे कम अंक लाने वाले असफल घोषित किए जाएंगे. लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षा के लिए केवल क्वालीफाइंग होगी.

आपके शहर से (पटना)

Bihar Police Constable Physical test: शारीरिक परीक्षा
लिखित परीक्षा पास करने पर शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसमें दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद शामिल हैं. सभी वर्ग के पुरुषों को 6 मिनट के अंदर एक मील यानी 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. 5 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक, 5 मिनट 20 लेकंड के अंदर पूरी करने पर 40 अंक और 5 मिनट 20 सकेंड से लेकर 5 मिनट 40 सेकेंड के अंदर दौड़ पूरी करने पर 30 अंक दिया जाएगा.

Bihar Police Constable Running: महलाओं को लगानी होगी इतनी दौड़
इसी तरह महिलाओं को 5 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. जिसमें 4 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक दिया जाएगा. गोला फेंक में पुरुषों को 16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फ़ीट तक फेंकना होगा. 16-17 फ़ीट तक फेंकने पर 9 अंक मिलेंगे. वहीं 20 फीट से अधिक गोला फेंकने पर 25 अंक दिए जाएंगे. महिलाओं को 12 पाउंड का गोला कम से कम 12 फीट तक फेंकना होगा. 16 फीट से अधिक फेंकने में अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे.

Bihar Police Constable PET PST Jump: ऊंची कूद
ऊंची कूद में सभी पुरुषों को कम से कम 4 फ़ीट की कूद लगानी होगी. 5 फीट तक की कूद लगाने पर अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे. वहीं 4 फ़ीट की कूद पर 13 अंक निर्धारित हैं वहीं महिलाओं को न्यूनतम 3 फीट की कूद लगानी होगी एवं अधिकतम चार फीट की कूद लगाने पर 25 अंक दिया जाएगा. ध्यान दें कि गोला फेंक और ऊंची कूद में अधिकतम तीन बार मौक़ा दिया जाएगा.

ऐसे बनेगी मेरिट
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
Police Constable Recruitment 2023: खुशखबरी ! पुलिस कांस्टेबल की निकली 21,000 से अधिक वैकेंसी, 12वीं पास इस तारीख से भरें फॉर्म
Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?

Tags: Constable recruitment, Government jobs, Job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें