बेहद शुभ माना जाता है अशोक का पेड़, जल चढ़ानें से दूर होती है आर्थिक तंगी, जान लें इसका शाब्दिक अर्थ और लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अशोक के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाना लाभकारी होता है.
अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने से रोग भी दूर हो सकते हैं.

Benefits of Ashok Tree : हिन्दू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिनको बहुत पवित्र माना जाता है. इनमें से एक है अशोक का पेड़. अशोक के पेड़ की पत्तियों का हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है. अशोक का शाब्दिक अर्थ है, किसी प्रकार का शोक न होना. मान्यताओं के अनुसार जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां सारे काम आसानी से पूरे हो जाते हैं. ऐसे घरों में बिना किसी रुकावट के सभी कार्य पूर्ण होते हैं. अशोक के पेड़ के पत्तों से लेकर इसकी जड़ तक का धार्मिक महत्व होता है. हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को बेहद शुभ बताया जाता है. मान्यता के अनुसार जब लंकापति रावण माता सीता का हरण करके ले गया था. तो माता सीता ने अशोक वाटिका को ही अपना निवास स्थान बनाया था. ज्योतिष के अनुसार अशोक के पेड़ की पूजा करने और अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने से बहुत फायदे होते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, अशोक के पेड़ के फायदों के बारे में.

क्या है जल देने का लाभ

-हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अशोक के पेड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करने से ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और मांगलिक कार्यों में बाधा नहीं आती है.

यह भी पढ़ें – जून में ग्रहों की चाल का राशियों पर असर, 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ

-अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल्द चढ़ानें से आर्थिक परेशानियां जैसे कि आर्थिक तंगी, अत्यधिक खर्च, अटके हुए धन की प्राप्ति होती है.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैवाहिक जीवन के लिए अशोक के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होता है और पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं.

-हिन्दू धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि अशोक के पेड़ पर पति पत्नी मिल कर जल चढ़ाएं तो ऐसे में उनका वैवाहिक संबंध मजबूत होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी है. प्रतिदिन अशोक के पेड़ पर जल अर्पित करने से स्वास्थ्य अनुकूल रहता है.

-ज्योतिष शास्त्र मानता है कि अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता और बीमारी पर दवाइयां असर दिखाने लगती है.

यह भी पढ़ें – कमजोर सूर्य को मजबूत करने के लिए आटे में मिलाएं गुड़, 7 दिन सात चीजें डालकर गूंथें आटा, दूर होंगे ग्रह दोष

-वास्तुशास्त्र के अनुसार अशोक के पेड़ पर रोजाना जल चढ़ाने से न सिर्फ घर का वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि इससे ग्रह दोष भी दूर हो जाता है.

-शुक्रवार के दिन अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने के बाद कपूर का दीपक जलाया जाए तो गृह क्लेश खत्म होता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें