Pithoragarh news : टनकपुर-जौलजीबी सड़क का लोगों को बेसब्री से इंतजार, 6 साल में हुआ एक तिहाई काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. पिथौरागढ़ जिला सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जिला है जिसकी सीमाएं दो देश नेपाल और चीन से लगी हुई है. इस सीमा के आसपास हजारों की संख्या में लोग रहते हैं जो आजादी के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है. इन सीमावर्ती इलाकों को विकास से जोड़ने के लिए सड़क एक महत्वपूर्ण कड़ी है और ऐसी ही एक सड़क का नाम है टनकपुर- जौलजीबी सड़क जिसका इंतजार यहां के लोग कई दशकों से करते आ रहे हैं.

टनकपुर चंपावत जिले का मैदानी क्षेत्र है जिसकी सीमा भी नेपाल से लगी हुई है . यहां काली नदी जो टनकपुर में शारदा बन जाती है. यही सीमा का निर्धारण भी करती है. यहां काली नदी के किनारे टनकपुर से जौलजीबी जो पिथौरागढ़ जिले में पड़ता है.सड़क बननी प्रस्तावित है जिससे सीमावर्ती इलाकों को काफी मदद मिलेगी और यहां के लोगों को इसके पूरा होने का इंतजार है.

55 किलोमीटर की सड़क का निर्माण हुआ पूरा
लंबे समय से स्थानीय निवासी इस सवाल को उठाते आये हैं कि आखिर कब यह सड़क बन कर पूरी होगी क्योंकि इसमें 2017 से काम चल रहा है. जिसे देखते हुए न्यूज लोकल 18 ने पीडब्लूडी के एसई आनंद बल्लभ कांडपाल से सवाल किया गया. उन्होंने बताया कि टनकपुर से जौलजीबी की तरफ 55 किलोमीटर सड़क का काम पूरा हो गया है. जिसमें अब चूका नदी चल्थी के पास पुल बनना शेष है. साथ ही शेष बचे काम को जल्द पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए है.जिस पर निर्णय होने के बाद आगे का काम भी शुरू हो जाएगा.

पंचेश्वर डैम के कारण रुकी है योजनाएं
टनकपुर से जौलजीबी की दूरी 157 किलोमीटर है जिसके बनने के बाद धारचूला जौलजीबी और झूलाघाट जैसे बड़े इलाकों के कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी .फिर उन्हें पिथौरागढ़ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिससे उनका काफी वक्त बच पाएगा, तो वहीं सीमा पर बसे सैकड़ों गांव भी पहली बार सड़क से जुड़ पाएंगे. साथ ही देखा जाए तो भारत और नेपाल के बीच काली नदी के किनारे सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर नेपाल भारत को प्रतिद्वंद्वी की तरह देखता है. जहां तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है जिसके बाद नेपाल के इलाके सीधे महेंद्रनगर से जुड़ जाएंगे. लेकिन भारत मे प्रस्तावित पंचेश्वर डैम के कारण कई विकास योजनाएं रुकी हुई हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 18:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें