OMG! 8000 मीटर से लगा दी छलांग, घोड़े और कुतों ने भी किये दिखाए करतब ,देखें इंडियन आर्मी के कारनामे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया. गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 23वीं पासिंग आउट परेड के पूर्व शुक्रवार शाम आर्मी ने हैरतअंगेज कारनामें किए. मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में होर्स राइडिंग, जिम्नास्टिक, स्काई डाइविंग, फायर जम्प सहित कई कलाओं का प्रदर्शन किया गया.

10 जून को आयोजित पासिंग आउट परेड में 82 कैडेट सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर पास आउट होंगे. गया के ओटीए ग्राउंड में जब सैन्य अधिकारी मल्टी एक्टिविटी डिसप्ले का प्रदर्शन कर रहे थे, तब विभिन देश और राज्य से आये कैडेट के परिजन भी शामिल थे. बता दें कि इस बार पासिंग आउट परेड मे बिहार के 7 जेंटलमैन भी आर्मी मे आफिसर बनेंगे.

चॉपर से 8000 मीटर की ऊंचाई से लगाई छलांग
कार्यक्रम की शुरुआत में सेना के जवानों ने हॉर्स राइडिंग की. विभिन्न कला का प्रदर्शन किया. उसके बाद जमीन से 8000 मीटर की ऊंचाई से चार जवानों ने चॉपर से छलांग लगाई और स्काईडाइविंग करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया. स्काईडाइविंग के बाद डॉग स्क्वायड ने दर्शकों का मन मोह लिया. डॉग शो के माध्यम से विभिन्न कला को दिखाया गया. डॉग शो के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि कैसे इंडियन आर्मी का कुत्ता दुश्मनों को पकड़ने में मददगार साबित होता है.

आपके शहर से (गया)

इस दौरान कुत्तों के द्वारा भी हैरतअंगेज कारनामा दिखाया गया. डॉक्टरों के बाद जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया गया. जिसमें सेना के जवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया और ओटीए गया के लेफ्टिनेंट कर्नल नीतिन जोशी ने एक मोटर बाइक पर 9 लोगों को अपने पेट पर उठाकर आलोकित दृश्य का प्रदर्शन किया. नितिन जोशी ओटीए गया के शारीरिक प्रशिक्षण अधिकारी भी हैं और एक हठ योग प्रशिक्षक हैं.

ये थे मुख्य अतिथि
मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. अकादमी में प्रशिक्षण का उद्देश्य जेंटलमैन कैडेटों के बीच शारीरिक फिटनेस, साहस की भावना के साथ एक मजबूत दिमाग और सामरिक कौशल विकसित करना शामिल है.

जेंटलमैन कैडेट्स ने घुड़सवारी करते हुए कई करतब दिखाए, जिसमें टेंट पेगिंग, ट्रिक राइडिंग और शो जंपिंग शामिल थे. जिसके बाद जेंटलमैन कैडेट्स ने अपनी जिम्नास्टिक और कलाबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. डॉग शो, जिम्नास्टिक और मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया.

जानिए क्या है ओटीए
गौरतलब है कि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी(ओटीए) गया एक प्रीमियम प्रशिक्षण संस्थान है. जो भारतीय सेना के भावी जवानो को कमीशनिंग से पहले सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया के जेंटलमैन कैडेटों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण और शारीरिक उत्कृष्टता के उच्च मानकों को प्रदर्शित करते हुए पासिंग आउट परेड के पूर्व राज्यवर्धन स्टेडियम में एक मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शन को दर्शकों की एक बड़ी भीड़ ने देखा. जिसमें पासिंग आउट कोर्स, उनके माता-पिता, गणमान्य व्यक्ति और स्कूली बच्चे शामिल थे.

Tags: Bihar News, Gaya news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें