MP PSC Result 2020 : निधि ने हासिल किया दूसरा स्थान, बड़ी बहन को दिया सफलता का श्रेय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल दवे/इंदौर : पीएससी की परीक्षा में चयन के लिए जरूरी है सही मार्गदर्शन. यदि सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो इसकी तैयारी करने वाले परीक्षा पर परीक्षा देते रहते हैं. लेकिन उनका चयन नहीं होता है. मैं बहुत लक्की हूं कि मुझे सही मार्गदर्शन मिला वह भी घर में बड़ी बहन से. इसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के रिजल्ट में मुझे दूसरा स्थान हासिल हुआ है,यह कहना हैं निधि भारद्वाज का.

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची में इंदौर की निधि भारद्वाज को दूसरा स्थान मिला है. निधि ने बताया की इसकी तैयारी 2018 से शुरु कर दी थी, जिसका परिणाम 2023 में सबके सामने है. इस मुकाम हासिल करने के लिए निधि ने बहुत मेहनत की. शुरूआत में 4 से 5 घंटे मुश्किल से उनकी पढ़ाई हो पाती थी,क्योंकि पढ़ाई के साथ वह पुणे में इंजीनियर की पोस्ट पर नौकरी भी कर रही थीं, लेकिन कोरोना काल मे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और परीक्षा की तैयारी करने लगी . इस दौरान वह 10 से 12 घंटे लगातार पढ़ाई करते रही.

2016 से है सोशल मीडिया से दूर
निधि ने बताया कि 2016 में फेसबुक को त्याग दिया वहीं कभी इंस्टाग्राम पर आईडी नहीं बनाई साथ में 3 साल से व्हाट्सएप नाम को भी अपनी जिंदगी से डिलीट कर दिया और निधि ने तय किया था कि जिस दिन एमपीपीएससी का रिजल्ट घोषित होगा, उसी दिन व्हाट्सएप इंस्टॉल करूंगी . बाकी टेलीग्राम पर जरूर निधि एक्टिव रहीं. उनका मानना है कि कई बार टेक्नोलॉजी को यूज़ भी करना पड़ता है.उसी में से टेलीग्राम और यूट्यूब भी था. निधि के अनुसार दोनों से पढाई संबंधित काफी नोट्स मिले. निधि ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी बड़ी बहन नम्रता भारद्वाज, गुरुजनों, माता-पिता व दोस्तों को दिया.

दूसरे प्रयास में मिली निधि को सफलता
निधि ने बताया कि उन्हें तैयारी कैसे करना है ?कैसे पढ़ना है ? क्या पढ़ना है ? इसके साथ ही नोट्स कैसे बनाना है? आदि के लिए बड़ी बहन ने नम्रता ने गाइड किया. नम्रता ने भी 2019 में इंटरव्यू दिया था जिसका अभी परिणाम नहीं आया है. आपको बता दें कि निधि भारद्वाज ने दूसरे प्रयास में एमपीपीएससी में यह कामयाबी हासिल की है, वहीं लगातार पढ़ाई के बाद माइंड को फ्रेश रखने के लिए निधि संगीत सुनकर तनाव दूर करती थी. निधि ने कहा कि फिलहाल डिप्टी कलेक्टर का पद उन्हें मिला है और वह ट्रेनिंग के बाद पूरी इमानदारी से अपने काम को अंजाम देगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 23:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें