किडनी देकर जान बचाने वाली बेटी ने लालू प्रसाद को बताया चारो धाम, पापा का बर्थडे मनाने पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कल 76वां जन्मदिन है. लालू का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी है और पार्टी के कार्यकर्ता सहित तमाम नेता जन्मदिन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं. राजधानी को पूरी तरह से बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है. राजद प्रदेश कार्यालय और आवास पर भी बैनर और पोस्टरों के साथ लालू के जन्मदिन की बधाइयां दी जा रही है. शनिवार की देर शाम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और मीसा भारती पटना पहुंचीं.

लालू प्रसाद के जन्मदिन मनाने के सवाल पर बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोग चारों धाम जाते हैं तो मेरे चारों धाम यही हैं और मैं दर्शन करने के लिए आयी हूं. वहीं बेटियों के किडनी दान करने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि बेटियां ही क्यों, बेटों को भी सीख लेनी चाहिए. रोहिणी आचार्य ने लालू के कमजोर होने और विपक्षी एकता को संभालने के सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद यादव अभी कमजोर नहीं हुए हैं क्योंकि देश में अभी भी उनका नाम लोगों की जुबान से हटता नही हैं.

बताते चलें कि पिछले कुछ सालों से जिस तरह से लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं थी और वो पटना में नहीं थे और अब जबकि इस बार उनकी तबीयत ठीक है और उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी देकर पिता लालू की जान बचाई है और एक मिसाल पेश की है, तो ऐसे में इस बार कार्यकर्ता काफी धूमधाम से लालू का जन्मदिन मनाएंगे. यही कारण है कि लालू प्रसाद के परिवार के अधिकांश लोग उनका जन्मदिन मनाने पटना पहुंच रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें