प्रेमिका ने बनाया दवाब तो कर ली शादी, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल फिर दी दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मंडी. हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है. पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को महिला का मर्डर हुआ था. ब्लाइंड दिख रहे इस मामले की गुत्थी को मंडी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है. पांच दिनों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ इस ब्लाईंड मर्डर केस को साल्व किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसे मंडी भी ला रही है. आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव, पुत्र अशोक यादव, निवासी सोलोपति- लालपुर, थाना श्रृंगेश्वर जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है. वहीं, मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सुपौल बिहार के रूप में हुई है. एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वो कल शव को लेने मंडी आ रहे हैं.

ब्लाइंड मर्डर मामले में सीसीटीवी की छोटी सी फुटेज पुलिस के लिए मददगार बनी और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रकाश यादव ने बताया है कि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. जिस महिला की उसने हत्या की वो भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं. इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे. महिला ने आरोपी पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बनाया. डेढ़ महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी. इसके बाद से ही प्रकाश यादव ने इसे मारने की ठान ली थी.

वो उसे घुमाने के बहाने हिमाचल लेकर आया. कुल्लू में अपने चचेरे भाई के पास गया और वहां पर रूका. वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर महिला को मौत के घाट उतारने के बाद वहां से फरार हो गया. आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने सारी जांच पड़ताल के बाद आखिरकार, उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में थाना प्रभारी सदर स्कीनी कपूर और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की, वहीं, बिहार, यूपी और रेलवे पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने में काफी मदद की।

Tags: Bihar News, Himachal news, Himachal pradesh news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें