Pilibhit News : फ्लाइट के दौरान बम का जिक्र पीलीभीत के युवक को पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. दुबई में नौकरी ज्वाइन करने जा रहे पीलीभीत के एक युवक को फ्लाइट में बम का जिक्र करना भारी पड़ गया. इतना ही नहीं इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे लेट तक हो गई. हालांकि जांच के बाद युवक को छोड़ दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीलीभीत के 28 वर्षीय युवक अजीम ने नौकरी के सिलसिले में दिल्ली से दुबई जा रहा था . इस दौरान वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था. इतने में वहां मौजूद किसी महिला ने फोन कॉल पर बम का जिक्र सुना. बम की बात सुनते ही महिला ने आनन-फानन में पूरे मामले की जानकारी फ्लाइट में मौजूद स्टाफ को दी.

यात्री फोन पर रहा था बम के बारे में बात
बम की सूचना मिलते ही पूरे मामले पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां तुरन्त एक्टिव हो गईं. सूचना देने वाली महिला व युवक को फौरन हिरासत में ले लिया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने तकरीबन दो घंटे तक युवक से गहराई से पूरे मामले में पूछताछ की गई. साथ ही साथ विमान की सघन चेकिंग की गई. लेकिन कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया. इस पूरे प्रकरण के चलते दिल्ली से दुबई जा रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई.

नारियल निकाले जाने से गुस्से में था युवक
दरअसल पीलीभीत का 28 वर्षीय युवक विमान में सवार होने के बाद अपने परिवार से बात कर रहा था. विमान में सवार होने से पहले होने वाली सुरक्षा जांच के दौरान उसके सामान से नारियल निकाल दिया गया था. इस पर ही फोन पर बात करने के दौरान उसने अपने परिवार से कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने गुटके के पैकेट नहीं निकाले लेकिन नारियल निकाल दिया. क्योंकि उन्हें लगता है कि उसमें बम हो सकता है. इसी बातचीत के दौरान महिला ने बम शब्द सुन लिया था.

Tags: Pilibhit news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें