औरैया जिले में एक अर्धनिर्मित स्वीमिंग पुल में एक बड़ा हादसा हो गया जहा एक दस साल के मासूम बच्चे की नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई लेकिन इस मौत का जिम्मेदार कौन है यह एक बड़ा सबाल बना हुआ है जहा अर्धनिर्मित स्वीमिंग पूल होने के बाद भी कोई स्टूमेंट न होने के बाद भी क्यों बच्चो को नहाने की अनुमति दी गई थी मासूम की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है हालकि इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी एसपी का ने बताया कि मासूम नहाने के दौरान डूब गया था जिसे अस्पताल में ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने म्रत घोषित किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्यवाही की बात कही।
औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के बिधूना कस्बे में बने अर्ध निर्मित स्विमिंग पूल में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक 10 साल का मासूम बच्चा स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया जिसके बाद उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में स्विमिंग पूल कर्मचारियों के द्वारा लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वही मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सवाल इस बात का है की आखिर स्विमिंग पूल में हुई इस घटना का जिम्मेदार कौन है जब अर्ध निर्मित बने स्विमिंग पूल में कोई ऐसी सुविधा नही थी तो आखिर क्यों बच्चो को नहाने की अनुमति दी गई चंद रुपयों के कमाने के चक्कर मे आखिर क्यों मासूमो की जान के साथ खेला जा रहा है।
परिजनों का कहना है कि हमें इस घटना के बारे में तो जानकारी जब हुई जब हमको अस्पताल में आने को कहा गया और जब पहुचा तो यह घटना की जानकारी हुई की वह स्वीमिंग पुल में नहाने गया था और यह हादसा हो गया। बेहराल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस पूरे घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी महेंद्र पाल ने बताया की बिधूना कस्बे के अंबेडकर नगर में रहने वाला 10 साल के मासूम बिधूना कस्बे में बने अर्धनिर्मित स्वीमिंग पुल में नहाने के दौरान डूब गया था जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने म्रत बताया वही इस घटना को लेकर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।








