आशीष शर्मा/दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर दौसा जिले में पाटोली के समीप एक नाबालिग लड़की इधर-उधर घूमती नजर आई तो तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि उसे एक युवक बहला-फुसलाकर ले आया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बालाहेड़ी पुलिस चौकी और महवा थाना पुलिस को सूचना दी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बालाहेड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी हंसराज गुर्जर ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की मौजूदगी में दस्तयाब किया और बालाहेड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया. इसके बाद दौसा पुलिस ने पूरे मामले की जांच भरतपुर की हलैना थाना पुलिस को दी साथ ही पीड़िता के परिजनों को भी सूचना दी गई. सूचना के बाद पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर काफी खुश नजर आए. इस दौरान भी दोसा पुलिस का भी धन्यवाद देते हुए नजर आए.
पुलिस कर रही युवक की तलाश
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हलैना थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर दौसा की तरफ लेकर जा रहा था, इसी दौरान पाटोली के समीप छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल दौसा पुलिस बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है.
आपके शहर से (दौसा)

अश्लील वीडियो कॉल कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 16 लाख रुपये, 60 पुलिसवालों ने दिन-रात एक कर शातिर के गैंग को दबोचा

देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है भाईजी का पेड़ा, 85 साल से बिखेर रहे स्वाद का जादू

भीलवाड़ा की माया ने पहलवानी में दिखाया दम, कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक

राजस्थान: नए जिलों पर रार, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का ऐलान, जयपुर का नहीं होगा बंटवारा

राजस्थान: मदरसों में 12वीं कक्षा तक शिक्षा देने की तैयारी, बोर्ड ने भेजा गहलोत सरकार को प्रस्ताव

एक विवाह ऐसा भी…70 साल का दूल्हा और 65 की दुल्हन, ढोल नगाड़ों के साथ पूरा गांव डूबा जश्न में

मत्स्य विश्वविद्यालय की पहल से 2 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगी सहूलियत, डिग्री भी कर सकेंगे डाउनलोड

बीकानेर में यहां बनती हैं मोठ और मोगर की स्पेशल कचौरी, विदेशी लोग भी है दिवाने

वंदे भारत: कोटा-शामगढ़ के बीच 160 प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, सफल रहा ट्रायल, जल्द मिलेगा तोहफा

चमत्कार! जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से निकली जलधारा, देखें Video

बात जब इज्जत पर आई तो बारात के स्वागत के लिए उमड़ आया पूरा शहर, जानें चूरू की सबसे चर्चित बारात
ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़िता या उसके परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित में रिपोर्ट दी जाएगी तो उस मामले की जांच भरतपुर की हलैना थाना पुलिस करेगी. इधर बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और ग्रामीणों के द्वारा समय पर सूचना दिए जाने पर धन्यवाद भी दिया.
.
Tags: Crime News, Dausa news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 22:17 IST








