सरस्वती की हत्या के बाद गूगल पर क्या ढूंढ रहा था दरिंदा मनोज? मीरा रोड मर्डर में पुलिस ने खोला राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मनोज साने इंटरनेट पर सर्च कर रहा था शव से बदबू मिटाने और ठिकाने लगाने के तरीके
घटना के बाद पूरे परिसर में डरावनी खामोशी, सदमे में वॉक करने नहीं निकल रहे लोग
एक एक पहलू की बारीक जांच कर रही है पुलिस, कई लोगों के दर्ज किए बयान

मुंबई. मुंबई के मीरा रोड स्थित आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट में जिस दरिंदगी के साथ लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य को मौत के घाट उतारा गया उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हत्या के आरोपी मनोज साने से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसमें लगातार कई अहम खुलासे हो रहे हैं. 56 वर्षीय मनोज साने ​सरस्वती की हत्या के बाद उसके शव ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था. इसके लिए उसने शव से उठने वाली बदबू को दूर करने के तरीकों के लिए ऑनलाइन जानकारियां जुटाईं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें साने के फोन से इंटरनेट पर सर्च की गई हिस्ट्री मिली, जो हैरान करने वाली है.

इसके पहले ही पूछताछ में आरोपी मनोज साने ने शव के टुकड़े करने के लिए इलेक्ट्रिक कटर मशीन खरीदने की बात कही थी, जिससे उसने सरस्वती के शव के टुकड़े किए और हड्डियों के छोटे छोटे टुकड़े कर उन्हें नीलगिरी ऑयल में उबाला था. जहां से मशीन खरीदी गई वह दुकानदार भी सामने आ गया और उसने मशीन की ब्लेड टूटने क बाद उसकी रिपेयरिंग की बात कही थी.

बदबू खत्म करने हड्डियों को तेल में उबालता रहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार साने ने शव की बदबू को दबाने के लिए यूकेलिप्टस तेल का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने इस उद्देश्य के लिए तेल की पांच शीशियां खरीदी थीं. जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट से कई सामान जब्त किए हैं, जिसमें कटर मशीनें, तेल की शीशियां और एक चम्मच, बाल्टी, पीतल का बर्तन और एक होम कुकर जैसे कर्द बर्तन शामिल हैं.

एक एक पहलू की बारीक जांच कर रही है पुलिस
पुलिस ने इस मामले से जुड़े 8 से 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू को गंभीरता से ले रही है और कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके. साने के फोन से वैद्य की एक तस्वीर भी बरामद हुई, जिसमें उसके शरीर पर घाव दिख रहे हैं. इस तस्वीर के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है.

परिसर में डरावनी खामोशी, सदमे में रहवासी
इस भयावह घटनाक्रम के बाद पूरा परिसर डरावनी खामोशी में डूबा हुआ है, क्योंकि यहां से कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आ रहे हैं. सोसाइटी के सचिव प्रताप असवाल ने इसको लेकर कहा, “अब भी यहां के निवासी सदमे की स्थिति में हैं और घूमने से डरते हैं. परिसर में दुर्गंध अभी भी महसूस की जा रही है और अब हम पूरे परिसर को साफ कर रहे हैं.

Tags: Maharashtra News, Mumbai murder, Mumbai police, मुंबई मर्डर

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें