सोमालिया में आतंकी हमले में 3 सैनिकों समेत 9 की मौत, 20 घायल, 6 घंटे चले ऑपरेशन में 84 को छुड़ाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोगादिशू. सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार रात समुद्र तट पर स्थित एक रेस्तरां में अल-शबाब इस्लामी आतंकवादियों के हमले में 3 सुरक्षाबलों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. सोमालिया की पुलिस ने बताया कि राजधानी मोगादिशू के तट पर स्थित एक होटल पर शुक्रवार की रात हुए चरमपंथियों ने हमला किया. इसमें 9 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 सैनिक, 6 नागरिक शामिल हैं.

सोमालिया के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ घंटों चली मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह पर्ल होटल पर 12 घंटे की घेराबंदी को समाप्त कर दिया. पुलिस के अनुसार अधिकारियों सहित करीब 84 लोगों को बचाया गया. पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 55 मिनट पर शुरू हुए इस हमले में जिन 9 लागों की मौत हुई उनमें 6 नागरिक और 3 सैनिक शामिल हैं. इस हमले में 10 अन्य घायल हो गए हैं.

पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा से जुड़े संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है. सोमालिया का यह चरमपंथी संगठन मोगादिशू के होटलों और अन्य हाई-प्रोफाइल जगहों पर हमले के लिए कुख्यात है. प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि कुछ लोग पर्ल बीच होटल में फंसे हुए थे. यह होटल सरकारी अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है. ‘द लिदो बीच’ मोगादिशू का सबसे लोकप्रिय ‘बीच’ है.

अमीन एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदान ने बताया कि कल रात जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मोगादिशू में किसी होटल पर यह पहला जटिल हमला है, क्योंकि सरकार ने संघर्षग्रस्त राजधानी में स्थिरता बहाल करने के लिए शहर में हजारों सैन्य पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है.

(AP के इनपुट के साथ)

Tags: International news, Somalia, Terrorists attack, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें