नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे एक्टर्स भी हुए जिन्होंने बिना किसी बैकग्राउंड के होते हुए भी अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई. ना सिर्फ अपनी जगह बनाई बल्कि धाक भी जमाई. उनका नाम सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया. फोटो में नजर आ रहे रेखा के पीछे खड़े एक्टर भी ऐसा ही एक नाम हैं. क्या आप इस एक्टर को पहचान पा रहे हैं.
रेखा के पीछे खड़े आदिवासी वेशभूषा में नजर आ रहे है इस अभिनेता ने करियर की शुरुआत करने से पहले काफी संघर्ष किया है. इस अभिनेता ने जहां इंडस्ट्री में चार दशक तक बॉलीवुड पर राज किया वहीं ऐसा दौर भी देखा कि इन्हें अपना बंगला तक बेचना पड़ गया था. चार दशकों तक हिंदी सिनेमा में इनका जादू छाया रहा. फिल्म मदर इंडिया में अपने किरदार से इन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और इनके फैंस ने इन्हें एक अलग तरह का नाम भी दिया था. इस एक्टर ने बेटे ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा लेकिन पिता जितना नाम नहीं कमा पाए. इतना हिंट देने के बाद भी नहीं समझे तो चलिए हम बताते हैं ये एक्टर कौन हैं.
50 रुपए लेकर मुंबई आए थे
फोटो में रेखा के साथ नजर आ रहे ये एक्टर जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार हैं. ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो उनकी फिल्म ‘गोरा और काला’ के एक सीन की है. 1960 के दशक में राजेन्द्र कुमार बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुके थे और उनकी ज्यादातर फिल्में 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रहती थी, इसी वजह से वह जुबली कुमार के नाम से भी पहचाना जाने लगा था. राजेंद्र कुमार 50 रुपए लेकर मुंबई हीरो बनने आए थे. पहली फिल्म के लिए उन्हें काफी काफी संघर्ष करना पड़ा था. गीतकार राजेंद्र कृष्ण की मदद से उनको 150 रुपए सैलरी पर डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर काम मिला था.
राजेंद्र कुमार को जुबली कुमार का टाइटल इस वजह से मिला था. (फोटो साभार: Movies N Memories/twitter)
इन फिल्मों में दिखा जलवा
साल 1959 में आई फिल्म ‘गूंज उठी शहनाई’ बतौर लीड एक्टर राजेंद्र कुमार की पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘धूल का फूल’ (1959), ‘मेरे महबूब’ (1963), ‘आई मिलन की बेला’ (1964), ‘संगम’ (1964), ‘आरजू’ (1965), ‘सूरज’ (1966) आदि सफल फिल्मों में काम किया. फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए उनके फैन्स ने उनका नाम ‘जुबली कुमार’ रख दिया था क्योंकि उनकी फिल्में 25 हफ़्तों तक सिनेमाघरों में चलती रहती थीं. 70 के दौर में उनका जादू कम होने लगा था और माली हालत भी खराब होने लगी. अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए राजेंद्र कुमार को अपना बंगला ‘डिंपल’ बेचना पड़ा था. जिसे कभी 60 हजार रुपए में एक्टर भारत भूषण से खरीदा था.
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Rekha
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:52 IST








