
विशाल कुमार/छपरा. लड्डू तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन आज जिस लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं वह बेहद खास है. इस लड्डू को खाने के लिए आपको छपरा के मारूति मानस मंदिर जाना होगा. यहां आपको शुद्ध घी में तैयार बेसन का लड्डू मिलेगा. जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. बेसन का लड्डू खरीदने के लिए लोग काउंटर खुलने का इंतजार करते हैं. वही काउंटर खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक काउंटर खुला रहता है.
हनुमान मंदिर की वजह से श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रहती है. श्रद्धालुओं को लड्डू खरीदने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. श्रद्धालु लड्डू खरीद कर न सिर्फ हनुमान जी को चढ़ाते हैं बल्कि खाने के लिए भी घर लेकर जाते हैं.
क्वालिटी से नहीं किया जाता है समझौता
मंदिर समिति के सदस्य सुदामा जी ने बताया कि चना के बेसन का लड्डू बनाया जाता है. जिसमें चना से तैयार बेसन, शुद्ध घी, काजू, किशमिश, गरी सहित अन्य सामाग्री डालकर बनाया जाता है. सुदामा जी ने बताया कि यहां क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं. बेसन के लिए दाल मंदिर में हीं चुना है और बेसन तैयार करवाया जाता है. पूरी मिठाई देशी घी से बनती है। यह घी भी आंखों के सामने तैयार करवाया जाता है. उसके बाद जो मिठाई बनती है वह स्वाद के साथ ही हेल्दी भी होता है.
300 रूपए प्रति किलो मिलता है शुद्ध घी से बना बेसन का लड्डू
मंदिर समिति के सदस्य सुदामा जी ने बताया कि एक लड्डू 8 रूपए में बेची जाती है. जबकि 300 रूपए किलो के हिसाब से लड्डू बेचा जाता है. प्रतिदिन 70 से 80 किलो लड्डू बेच दिया जाता है. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में कहीं पर इस तरह के स्वाद का लड्डू नहीं मिलेगा, जो यहां लड्डू का एक बार चख लेता है. वह दोबारा लड्डू खरीदने के लिए आते हैं. त्यौहार पर काफी रस रहता है और कई लोगों के इंतजार के बाद भी लड्डू नहीं मिल पाता है. इसलिए त्यौहार के दिनों में लड्डू के लिए श्रद्धालु को सिफारिश भी लगवानी पड़ती है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Local18, Saran News
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:55 IST








