best big display mobile in india 2023 latest check price and specifications – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सबसे बड़ी डिस्प्ले के बेस्ट स्मार्टफोन
OnePlus 9RT 5G में 6.62-इंच की AMOLED स्क्रीन
गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 में 7.6 इंच की डिस्प्ले दी

नई दिल्ली. अभी तक मार्केट में 6.5 इंच की डिस्प्ले के स्मार्टफोन ही आते थे. लेकिन इस साल अभी तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो गए हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन की डिटेल दे रहे हैं जो कि, साइज और फीचर्स में बेहतरी विकल्प हैं.

हमारी लिस्ट में सैमसंग और वनप्लस के स्मार्टफोन की जानकारी दी गई है. ये स्मार्टफोन पावरफुल रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर से लेस हैं. इसके साथ ही सैमसंग और वनप्लस के स्मार्टफोन में दमदार कैमरा माड्यूल दिया गया है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 एंड्रॉइड 11 पर आधारित वन यूआई पर काम करता है. इसमें 7.6 इंच का प्राइमरी क्यूएक्सजीए+ (2,208×1,768 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 22.5:18 आस्पेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है. फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (832×2,268 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 24.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 387ppi पिक्सल डेनसिटी को सपोर्ट करता है. नए मॉडल की कवर स्क्रीन को भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ अपग्रेड किया गया है. Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 1,49,999 रुपये है. इस बीच, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 1,57,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें : नागपुरी कूलर की तरह दिखता है Voltas Tower AC, कूलिंग और एनर्जी सेविंग में मास्टरपीस

फोन फैंटम ब्लैक और फैंटम ग्रीन कलर में आता है. फोल्डेबल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. कैमरा सेटअप में f/1.8 वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और डुअल OIS सपोर्ट और टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है. गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 सेल्फी और वीडियो चैट के लिए कवर पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा पैक करता है. इसे f/2.2 लेंस के साथ जोड़ा गया है जिसमें देखने का 80-डिग्री एंगल है. फोन की फोल्डिंग स्क्रीन के ऊपर एक 4-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है जो f/1.8 लेंस से लैस है.

यह भी पढ़ें : झूठ, फरेब और धोखा! कुछ ऐसी डेटिंग ऐप पर हो रही चीटिंग, फ्रॉड में फंसे तो घर बिकने की आएगी नौबत

OnePlus 9RT 5G 
OnePlus 9RT 5G में 6.62-इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन, 2400 X 1080 और इसका हाई- रिफ्रेश रेट 120Hz है, ये -नाइट मोड और आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आती है. स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन डार्क मैटर, हैकर सिल्वर, ब्लू स्काई एनचेंटमेंट और दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB, 12GB+256GB में उपलब्ध है. इसे चीन में लॉन्च किया गया है और बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 मोबाइल प्लेटफॉर्म और एंड्रॉइड 11 पर आधारित ColorOS पर काम करता है. यह 65T सुपर फ्लैश चार्ज के साथ 4500 एमएएच (डुअल सेल 2250mAh, नॉन-रिमूवेबल) बैटरी पैक करता है.

टे

OnePlus 9RT 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा+16MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा+2MP का मैक्रो कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश और हाइब्रिड फोकस तकनीक से लैस है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है. स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और जीपीएस है. इसके अलावा इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एम-सेंसर इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरो, लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, सेंसर कोर और फ्लिक-डिटेक्ट सेंसर है.

Tags: 5G Smartphone, Smartphone, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें