01

आमतौर पर आपने बसों-कारों, हाथी, घोड़े, पालकी और पुराने समय में बैलगाड़ियों पर बारात निकलते हुए देखा होगा, लेकिन देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक अनोखी बारात निकली. जिसने भी प्यार और परंपरा के इस रचनात्मक उत्सव को देखा मंत्रमुग्ध हो गया. शहर के वाधवानी परिवार ने अपने बेटे अमोल वाधवानी की शादी के लिए साइकल से बारात निकाली, जिसने प्रेम, भारतीय परंपराओं और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को जादुई तरीके से जोड़ दिया गया. इस बारात के जरिए शहर में पर्यावरण, सेहत और साइकलिंग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.
Author: Up Head Line
Views: 31








