MPPSC Result: सेकंड टॉपर निधि ने अफसर बनने के लिए छोड़ी थी नौकरी, अब सपना पूरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विनय अग्निहोत्री/भोपाल: एमपी लोक सेवा आयोग ने साल 2020 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार की रात को जारी कर दिया है. एमपीपीएससी 2020 में 214 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है. जारी सूची में पहले स्थान पर अजय गुप्ता ने 2020 की परीक्षा में टॉप किया है. अजय गुप्ता को 993 अंक हासिल हुए हैं. वहीं दूसरे पायदान पर निधि भारद्वाज रही हैं, जिन्होंने 924 अंक हासिल किए हैं.

इसी तरह लिस्ट में तीसरे स्थान पर सिमी यादव हैं, उनके 923 अंक आए हैं. प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल करने पर निधि भारद्वाज ने कहा, आज मैं एमपीपीएससी की दूसरी रैंक होल्डर हूं. इसका पूरा श्रेय मेरी कड़ी मेहनत और लगन के साथ मेरे परिवार वालों को जाता है. आज मैं जो भी कुछ हूं अपनी मेहनत और फैमिली के बदौलत हूं. कहा कि मैंने 2018 से एमपीपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दिया था, उसमें आज सफलता मिली है.

नौकरी छोड़ शुरू की थी तैयारी
निधि इस समय दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी में जुटी हुई हैं. उन्होंने बताया कि जीएसआईटीएस इंदौर से बीई किया. यहीं से कैंपस सिलेक्शन होने पर प्राइवेट जॉब में चली गई. अच्छी नौकरी थी, लेकिन इच्छा थी सिविल सर्विस में आने की. घरवालों का सपोर्ट था. उनकी हां पर साल 2018 से नौकरी छोड़ी और तैयारी में जुट गई. आज उसी कड़ी मेहनत और मेरे परिवार का साथ मेरे ऊपर विश्वास है, जो कि आज मैं डिप्टी कलेक्टर बन गई हूं. मेरे पिता चंद्रकांत सूबेदार मेजर हैं जो सहारनपुर में तैनात हैं. माता राधा भारद्वाज है. निधि की बहन नम्रता भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है और साल 2019 के इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुई. एक अन्य बहन लॉ कर रही है.

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 27 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 17:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें