इन 5 सितारों ने पहने महंगे कॉस्ट्यूम्स, कपड़ों पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, इतने में तो आ जाएगा आलीशान बंगला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत जैसे सितारे फिल्मों में सबसे महंगे कॉस्ट्यूम्स पहन चुके हैं, जिनकी कीमत सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी.

सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म रोबोट साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में रजनीकांत ने रोबोट जैसा दिखने के लिए एक कॉस्ट्यूम पहना था, जो 3 करोड़ रुपये का था. रजनीकांत के इस खास कॉस्ट्यूम को मनीष मल्होत्रा और इंटरनेशनल डिजाइनर Mary. E. Vogt ने मिलकर तैयार किया था. शाहरुख खान ने फिल्म रा: वन में सुपरहीरो का किरदार निभाया था. ये एक बिग बजट फिल्म थी, जिसे बनाने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए थे. आपको जानकार हैरानी होगी कि फिल्म में शाहरुख खान ने जो कॉस्ट्यूम पहना था है, उसकी कीमत 4.5 रुपये थी. ऋतिक रोशन की ‘कृष 3’ में कंगना रनौत ने सुपर विलेन काया का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में कंगना ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में नजर आई थीं. उनके लिए 10 कॉस्ट्यूम्स तैयार किए गए थे और हर कॉस्ट्यूम की कीमत 10 लाख रुपये थी. ऐसे में देखा जाए तो कंगना के सिर्फ कॉस्ट्यूम पर मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये लगा दिए थे. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वीर काफी चर्चा में रही. इसमें सलमान खान ने पिंडारी का रोल निभाया था. ‘वीर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि, मूवी में सलमान खान के कॉस्ट्यूम को काफी पसंद किया गया. सलमान खान ने फिल्म वीर में 20 लाख रुपये का कॉस्ट्यूम पहना था. अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सिंह इज़ किंग से फैंस को जमकर एंटरटेन किया था. इस मूवी में अक्षय सरदार रफ्तार सिंह के किरदार में नजर आए थे. सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय कुमार ने सोनी की पगड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 65 लाख रुपये थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें