
शक्ति सिंह / कोटा. तेजी से बढ़ी इंटरनेट पर निर्भरता की वजह से आज के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं. आए दिन लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते हैं. कम जानकारी और सही प्रोसेस का पता नहीं होने से इस फ्रॉड का शिकार हुए कम ही लोगों को उनके पैसे मिल पाते हैं. बहुत से परिवार ऐसे हैं कि जिनके कई सदस्य ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए हैं. कई लोग क्रेडिट और डेबिट कार्ड की धोखाधड़ी का शिकार हुए. खरीद, बिक्री और क्लासीफाइड वेबसाइट यूजर्स से धोखा खाए बैठे हैं. इस तरह के मामले अब हर दिन सामने आते हैं. ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए लोगों की मदद कुछ लोग कर रहे हैं और उन्हें इससे बचने और निपटने के तरीके बताते हैं. कोटा शहर के तपन कुमार झा भी ऐसे ही युवा हैं, जो एक रजिस्टर्ड साइबर एक्सपर्ट हैं. तपन ने कई मामलों में ठगे गए लोगों के पैसे भी दिलाए हैं.
बुर्ज खलीफा सहित बड़ी कंपनियों में कर चुके है काम
तपन कुमार झा साइबर ठगी से बचने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग देते हैं. इसके लिए उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है. हैकर ब्लॉक नाम से शुरू किए गए इस चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा वह ऑनलाइन क्लास भी लेते हैं. साथ ही साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न कोर्स भी कराते हैं. तपन ने कई कंपनियों के लिए साइबर एक्सपर्ट के तौर पर काम किया है. इनमें ओप्पो मोबाइल, एयरटेल, थैंक्स एप की टेस्टिंग, बुर्ज खलीफा जैसी कंपनियों में साइबर सिक्योरिटी के तौर पर काम कर चुते हैं.
बच्चों को फ्री में करता है कोर्स
तपन ने बताया कि वे Ec-council हैक यूनिवर्सिटी, यूएसए की सीईएच हैकर कोर्स के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर भी हैं. उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी के कोर्स काफी महंगे होते हैं. कई बच्चे हैं इन महंगे कोर्स को नहीं कर पाते. ऐसे में वह फ्री ऑफ कॉस्ट यूट्यूब चैनल के जरिए सिखाते हैं. वह स्टूडेंट्स को बताते हैं कि मोबाइल, वेबसाइट, डाटा काफी सारी ऐसी जरूरत की चीजें होती है. जिनमें सिक्योरिटी महत्वपूर्ण है. इनके चैनल के जरिए सैकड़ों बच्चे साइबर सिक्योरिटी की टेक्निक सीख रहे हैं. तपन ने बताया कि वह बच्चो को एथिकल हैकिंग के बारे में भी बताते हैं. तपन द्वारा अब तक ऑनलाइन पढ़ाए गए 2,000 से अधिक बच्चों का प्लेसमेंट भी हो चुका है.
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 14:01 IST









