दरवाजे के हैंडल में थैला टांग देती थी मां, 14 महीने की बेटी ने फंसा ली गर्दन, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेरेंट्स के लिए उनके बच्चे दुनिया में सबसे प्यारे होते हैं. उनकी खुशियों के लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं. जब बच्चे छोटे होते हैं तब पेरेंट्स को ख़ास सावधानी बरतने की जरुरत होती है. जरा सी लापरवाही से भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसी का एक उदाहरण हाल ही में स्कॉटलैंड में देखने को मिला. यहां एक मां ने घर के दरवाजे में एक थैला टांग दिया था. लेकिन उसने कभी सोचा भी नहीं था कि ये थैला उसकी चौदह महीने की बच्ची के लिए मौत का फंदा बन जाएगा.

चौदह महीने की मिया माकपी की मौत दरवाजे में टंगे थैले की वजह से हो गई. बच्ची की गर्दन थैले के स्ट्रेप में फंस गई थी. दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना 24 मई की बताई जा रही है. मरने वाली बच्ची की उम्र मात्र 14 महीने थी. अपने पेरेंट्स की गलती के कारण उसे जान से हाथ धोना पड़ा. जैसा कि भारत में भी ज्यादातर लोग करते हैं, इस बच्ची की मां ने भी कुछ ऐसा ही किया. उसने अपने घर के दरवाजे में एक थैला टांग दिया था. खेलते हुए इसी थैले में बच्ची ने गर्दन फंसा ली और उसकी जान चली गई.


जरा सी लापरवाही पड़ी महंगी
स्कॉटलैंड के एलनेस में रहने वाले कपल कोन्नोर और हन्नाह ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी इतनी कम उम्र में उसे अलग हो जाएगी. एक गलती ने उनसे उनकी बच्ची को हमेशा के लिए छीन लिया. सोशल मीडिया पर पेरेंट्स ने अन्य लोगों को अवेयर करते हुए सावधान रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि जब उनकी बच्ची मौत से जंग लड़ रही थी, तब वो चंद कदम दूर दूसरे कमरे में थे. जब काफी देर तक उन्होंने अपनी बच्ची की आवाज नहीं सुनी, तब वो चेक करने बाहर निकले. वहां जाकर उन्होंने जो देखा, उसके बाद उनकी चीख निकल गई.

hanging bag takes child life

सिर्फ चौदह महीने की थी बेटी

लोगों को किया अवेयर
कपल ने बताया कि आमतौर पर वो कई चीजें दरवाजे के हैंडल में टांग देते हैं.उसी तरह से उन्होंने एक थैले को भी टांग दिया था. लेकिन यही उसकी बच्ची के लिए मौत का फंदा बन जाएगा इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. उन्होंने बाकी पेरेंट्स से ऐसी गलती ना करने की रिक्वेस्ट की. थैले में गर्दन फंसने की वजह से वो बेहोश कमरे में पड़ी थी. करीब आधे घंटे के बाद उसकी सांस वापस लौटी लेकिन अस्पताल में चार दिन मौत से लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें