
लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. जिले के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए कम समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा निशुल्क कोचिंग यादव समाज जिला जांजगीर चांपा द्वारा शुरू की गई है. जिसमें यादव समाज के अतिरिक्त कोई भी समाज के युवक-युवती कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं. यह पूर्णतः निशुल्क है. इसके लिए कोई भी प्रतिभागी पंजीयन शुल्क व फॉर्म भर कर बैठ सकता है.
प्रमुख रूप से शिक्षक भर्ती, आईटीआई शिक्षक, सहायक विस्तार अधिकारी, सहायक श्रम निरीक्षक, वनरक्षक, होमगार्ड, अमीन जल संसाधन आदि भर्ती परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा. पंजीयन शुल्क 100 रूपए रखा गया है. 6 जून को ज्ञानोदय स्कूल अकलतरा रोड जांजगीर परिसर में इस कोचिंग का शुभारंभ जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया.
पंजीयन शुल्क 100 रूपए रखा गया
शुभारंभ अवसर पर जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, साहित्यकार आईपी यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा, यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव, यादव समाज के जिला अध्यक्ष हितेश यादव , वरिष्ठ अधिवक्ता छत राम यादव, धनंजय चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित थे. इस कोचिंग का लाभ उठाने के लिए उपस्थित युवा साथियों सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया.
यादव समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग शिविर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से युवाओ को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा की यादव समाज ने आज जिस नवीन परंपरा का प्रारंभ किया वो अपने आप में कबीले तारीफ है. प्रत्येक समाज अपने समाज के लिए कार्य करता है. यादव समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग शिविर आयोजित करना और इस शिविर में किसी भी समाज का, किसी भी वर्ग का युवा निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकता है. ऐसा उदाहरण शायद ही देखने को मिलता है ये सभी के समाज के लिए अनुकरणीय व सराहनीय पहल है. बताया की परिश्रम का कोई शार्ट कट नहीं होता है. आपको यदि सफल होना है तो अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को केंद्रित कर मेहनत करनी पड़ेगी. तब कहीं जाकर सफलता मिलती है.
वरिष्ठ साहित्यकार एवम शिक्षाविद आईपी यादव ने कहा कि यादव समाज एक ऐसा समाज है जिसकी स्वीकारोत्ती प्रत्येक समाज में सदियों से रही है यादव समाज ने पुनः इस बात को सच साबित कर दिया जिसमे यादव समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क कोचिंग में प्रत्येक समाज का युवा शामिल हो सकता है.
.
Tags: Chhattisagrh news, Education news, Local18, News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:46 IST









