सिर्फ 1 रुपये में यहां मिलेगा जरूरत का हर सामान, खास है…चंडीगढ़ का ये स्टोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनोज राठी/चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम ने एक नई और अनोखी पहल की है. ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत एक बेहद खास स्टोर की शुरुआत की गई, जिसमें जरूरतमंद लोगों को एक रुपए की कीमत पर जरूरत का हर सामान बेचा जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे की एक रुपए में सामान आएगा कहां से?

दरअसल ये सामान शहर के आम लोगों से ही लिया जाएगा. यह ऐसा सामान होगा, जिसका इस्तेमाल लोग घरों में नहीं कर रहे हैं, यानी वह कबाड़ में पड़ा है. फिर चाहे वह कुछ भी हो जैसे जूते, कपड़े, किताबें, बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छोटी से छोटी हर एक चीज जो दोबारा इस्तेमाल की जा सकती हो. उन सभी चीजों से ये स्टोर बनाया गया है.

स्टोर का उद्घाटन करते हुए चंडीगढ़ कमिश्नर और मेयर ने बताया कि इसे खोलने के पीछे का मकसद यही है कि अगर हमारे घर में कोई पुरानी चीज पड़ी है और हम उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो हम उसे इस स्टोर में दे सकते हैं. यहां खराब चीजों को रिपेयर करने के बाद जरूरतमंद लोगों को एक रुपये में दिया जाएगा.

लोगों से की अपील
चंडीगढ़ कमिश्नर और मेयर ने लोगों से अपील भी की कि आप जितना हो सके, इस मुहिम में अपनी भागीदारी दिखाएं. वहीं दूसरी ओर स्टोर के बारे में पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. चंडीगढ़ नगर निगम की यह मुहिम बेहद खास है. इस मुहिम से कई जरूरतमंदों को मदद मिलेगी. साथ ही घर में बेकार पड़े सामान को किसी जरूरतमंद के लिए देकर आपको भी संतुष्टि मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें