
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. अगर आप भी मारुति की कारों के फैन हैं तो इस महीने आपके लिए कार खरीदने का सही मौका है. कंपनी अपनी नेक्सा लाइनअप पर डिस्काउंट इस महीने ऑफर कर रही है. अगर आप जून 2023 में कार खरीदते हैं तो 64,000 रुपये तक की बचत आप इस महीने कर सकते हैं. इसमें Baleno, Ignis और Ciaz जैसी कई कारें शामिल हैं.
नेक्सा लाइनअप की दूसरी कारों जैसे Grand Vitara, Fronx और XL6 पर कोई डिस्काउंट इस महीने नहीं मिल रहा है. तो आइए नजर डालते हैं डिस्काउंट के साथ उपलब्ध इस महीने मिल रही मारुति नेक्सा कारों पर.
मारुति इग्निस
इग्निस मारुति की नेक्सा लाइन-अप का एंट्री पॉइंट है, और इस महीने अपने मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट के लिए कुल 64,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है. इसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट , 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. इग्निस, जो मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 Nios और टाटा टियागो को टक्कर देती है, एकमात्र 83hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से पावर्ड है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इग्निस की कीमत फिलहाल 5.84 लाख से 8.16 लाख रुपये के बीच है.
मारुति सुजुकी सियाज
वर्तमान में नेक्सा लाइन-अप में सबसे पुराना मॉडल, मारुति सुजुकी सियाज़ को इस महीने अपने सभी वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक का बेनेफिट मिल रहा है. ग्राहक 30,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. Ciaz पर कोई कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है. Ciaz 105hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से पावर्ड है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है. यह होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, वोक्सवैगन वर्टस और नई हुंडई वरना जैसी मिड साइज आकार की सेडान को टक्कर देती है. सियाज की कीमत फिलहाल 9.30 लाख से 12.29 लाख रुपये के बीच है.
मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति नेक्सा डीलर इस महीने बलेनो पर 35,000 रुपये तक की छूट दे रहे हैं. डेल्टा मैनुअल और स्वचालित वेरिएंट पर 20,000 रुपये की कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलता है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलता है. मारुति सभी सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक के फायदे भी दे रही है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:47 IST









