भारी भरकम लोमड़ी को ले उड़ा बाज़, परिंदे की ताकत देख सन्न रह गए लोग, Viral हो गया Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जंगल का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण होता है. हालांकि इकोसिस्टम के लिए वो बेहद जरूरी भी होता है. ताकतवर जानवर को जिंदा रहने के लिए कमजोर का शिकार करना ही पड़ता है.  प्रकृति का यही नियम भी है, लेकिन इसे अपनी आँखों से देखना बेहद भयावह और दर्दनाक होता है. जंगल में रहने वाले खूंखार शिकारियों के बारे में तो आप खूब जानते हैं. लेकिन क्या पता है एक परिंदा भी इतना ताकतवर होता है कि बड़े से बड़े जानवर को खिलौने की तरह उड़ा सकता है. अगर नहीं जानते तो जान लीजिए, वो है पैनी नजर वाला ईगल.

ट्विटर अकाउंट @TerrifyingNatur पर शेयर वीडियो में एक बाज़ को लोमड़ी का शिकार करते देख लोग हैरान रह गए. भारी भरकम लोमड़ी को शिकारी बाज अपने पंजों में फंसाकर पतंग की तरह हवा में उड़ा ले गया, जिसने उसकी ताकत का नमूना पेश किया. वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसे अब तक 34 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

भारी भरकम लोमड़ी को ले उड़ा बाज़
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज़ भारी भरकम लोमड़ी को अपने पंजों में फंसाकर हवा में उड़ता नजर आया. न सिर्फ उड़ा, बल्कि दूर तक ले जाता भी नजर आया. जो उसकी ताकत को प्रदर्शित कर रहे थे. असल में बाज सबसे ताकतवर परिंदा माना जाता है, जिसकी नजरें भी ज़बरदस्त होती हैं. हवा में उड़ने वाला यह खतरनाक शिकारी अपने वजन से कई गुना ज्यादा वजनी जानवर को भी अपना शिकार बनाने में सक्षम है. ऐसे कई वीडियो अक्सर देखे जाते हैं, जहाँ कभी हिरन तो कभी बकरी या भेड़ को भी अपने पंजों में फंसाकर दूर तक उड़ता नजर आता है.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Khabre jara hatke, Viral Video on Social Media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें