OMG:बिना मेल पार्टनर के प्रेग्नेंट हो गई मादा घड़‍ियाल, पहली बार हुआ ऐसा, एक्‍सपर्ट से जानें इसकी वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अब तक आपने कहान‍ियों, किताबों में ही सुना होगा कि बिना मेल पार्टनर के कोई मह‍िला प्रेग्‍नेंट हो जाए. पौराण‍िक कथाओं में इस तरह का जिक्र मिलता है, लेकिन क्‍या सच में ऐसा होना संभव है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस तरह की कोई विध‍ि तलाशने में जुटे हुए हैं, लैब में बच्‍चे पैदा करने तक की बात हो रही है. इसी बीच कोस्टा रिका के चिड़ियाघर में एक मादा घड़‍ियाल अजूबा बनकर सामने आई है. कहा जा रहा है कि बिना मेल पार्टनर के वह गर्भवती हो गई. उसने अंडे भी दिए, एक तो पूरा भ्रूण था, जो जेनेटिक रूप से अपनी मां के समान था. साइंटिस्‍ट यह देखकर हैरान हैं और इनमें उन्‍हें फ्यूचर नजर आ रहा है.

फॉक्‍स न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर किसी अंडे को भ्रूण बनने के लिए स्‍पर्म की आवश्यकता होती है. उसके बिना भ्रूण बनना संभव ही नहीं. लेकिन कोस्टा रिका के एक चिड़ियाघर में 16 साल से अकेले रह रही मादा मगरमच्‍छ बिना स्‍पर्म के ही प्रेग्‍नेंट हो गई. 2018 में उसने 14 अंडे दिए. इनमें से 7 अंडे भ्रूण बनने के लायक थे. तीन महीने तक सेने के बाद इनमें से 6 नष्‍ट हो गए. लेकिन एक पूरी तरह बचा हुआ था, जिससे मगरमच्‍छ के बच्‍चे का पता चला. जब गहराई से इसकी छानबीन हुई तो पता चला कि यह भ्रूण बिल्‍कुल उस मादा मगरमच्‍छ की तरह था. जेनेटिक रूप से भी वह अपनी मां के समान नजर आ रहा था.

साइंटिस्‍ट ने बताई यह वजह
साइंटिस्‍ट को इस दौरान किसी भी मेल पार्टनर से फ‍िज‍िकल रिलेशन का कोई सबूत नजर नहीं आया. इसल‍िए वैज्ञानिक इसे कुंवारी मां (virgin birth) बता रहे हैं. मगरमच्छ के बच्चे के DNA टेस्‍ट के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि यह वैकल्पिक पार्थेनोजेनेसिस (facultative parthenogenesis)का पर‍िणाम था. यह अलैंगिक प्रजनन का ही एक रूप है. क्‍योंकि इसमें स्‍पर्म से जेनेटिक गुण लेने की जरूरत नहीं होती. उसके बिना भी प्रजनन हो सकता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई प्रकार के पक्ष‍ियों, सांपों, छिपकल‍ियों और मछल‍ियों में भी यह पाया जाता है.

कैसा होता है पार्थेनोजेनिक बच्चा
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह जरूरी नहीं कि बिना मेल पार्टनर के बना बच्‍चा मां के ही समान हो. यह अंडों की कोश‍िका पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है. वह कैसे और किन पर‍िस्‍थित‍ियों में विकसित होती है. पार्थेनोजेनिक बच्चा या तो मां की तरह पूरा या फ‍िर आधा क्‍लोन की तरह दिख सकता है. भ्रूण मां की तरह पूरा तब दिखता है जब उसकी सारी कोश‍िकाएं मां की तरह ही बन जाएं. इसल‍िए ज्‍यादातर अंतर नजर आता है क्‍योंकि कभी पूरी तरह ऐसा नहीं होता. बता दें कि पिछले साल एक मादा जेब्रा शार्क ने कई बच्चों को जन्म दिया, जिसमें उसके पूरे डीएनए मौजूद थे. यह शिकागो एक्वेरियम जहां वह रहती थी, वहां किसी भी नर से मेल नहीं खाता था.इस घटना ने वैज्ञान‍िकों को चक‍ित कर दिया है और वे इंसानों में भी इस तरह का फ्यूचर देखने लगे हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें