पंखे से लटका मिला बैंक मैनेजर का शव…पीछे बंधे थे हाथ, हत्‍या या सुसाइड? इस तरकीब से चुटियों में होगा फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. लुधियाना के रिहायशी इलाके में एक बैंक के सीनियरबैंक मैनेजर का शव शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में उनके किराए के कमरे में पंखे से लटकता मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अकेले रह रहे थे. सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके मकान मालिक ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मकान मालिक ने पास में रह रहे प्रबंधक के रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया.

डिवीजन नंबर-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक अमृतपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रबंधक विनोद मसीह का शव छत के पंखे से लटका मिला और उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे. मसीह केनरा बैंक की एक स्थानीय शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात थे. पुलिस के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहे है.

यह भी पढ़ें:- ‘जब वरुण ने शादी में बुलाया था, तब कहां थी मोहब्बत..’, राहुल गांधी को 3 बीजेपी सांसदों ने लिखा पत्र

हत्‍या या सुसाइड का कैसे पता लगाएगी पुलिस?

दरअसल, ऐसे मामलों में पोस्‍टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस की जांच में सबसे ज्‍यादा मदद करती है. अगर किसी व्‍यक्ति को रस्‍सी से गला दबाने के बाद पंखे से लटकाया गया होगा तो पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में गले पर इंग्लिश के शब्‍द o जैसे निशान रस्‍सी से बने हुए मिलेंगे. वहीं, अगर मैनेजर की मौत फांसी पर लटकने से हुई है तो पोस्‍टामर्टम रिपोर्ट में गले पर इंग्लिश के शब्‍द Q के निशान रस्‍सी से बने होंगे. ऐसे में अगर o साइन मिलता है तो पुलिस हत्‍या के एंगल से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करेगी.

Tags: Bank news, Canara Bank, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें