WTC Final: मोहम्मद सिराज की उड़ाई लाबुशेन की नींद, पहले कुर्सी से उठ भागे, फिर दर्द से निकली चीख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में झटके 4 विकेट.
भारत ने पहली पारी में बनाए 296 रन.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में थकान प्लेयर्स के सर चढ़कर बोलती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में देखने को मिला, जब मार्नस लाबुशेन फील्डिंग करने के बाद नींद मारते नजर आए. लेकिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने उन्हें ज्यादा आराम नहीं करने दिया. सिराज ने अपनी सनसनाती डिलीवरी पर डेविड वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जिसके बाद तेजी से लाबुशेन की नींद खुल गई.

भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारियों की दम पर पहली इनिंग में 296 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बावजूद टीम इंडिया 173 रन पीछे थी. बैटर्स के बाद सारी जिम्मेदारी गेंदबाजों पर आई और सिराज ने आते ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया. मोहम्मद सिराज ने पहले वॉर्नर का विकेट लेकर लाबुशेन की नींद खराब कर दी, फिर लाबुशेन के मैदान में आने के बाद उनको गहरा दर्द दिया. सिराज की तेज रफ्तार गेंद से लाबुशेन मात खा गए और उनकी उंगली में चोट लगी. जिसके बाद लाबुशेन के हाथ से बैट भी छूट गया.

Tags: India vs Australia, Marnus Labuschagne, Mohammed siraj, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें