पंजाबी जायके के साथ रीवा वालों को छोले-भटूरे का दीवाना बना रहे राधेश्याम, जानें कहां है दुकान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/रीवा : स्वादिष्ट छोले-भटूरे अब सिर्फ दिल्ली और पंजाब की ही डिश नहीं रह गए हैं. देश के लगभग हर शहर में आपको छोले-भटूरे के स्टॉल्स नजर आ जाएंगे. हालांकि अलग-अलग जगहों पर इसका जायका आपको अलग मिलेगा. मध्यप्रदेश में स्वाद के शौकीनों के लिए भी छोले भटूरे पसंदीदा डिश में शामिल हैं.

रीवा में मिल रहा दिल्ली का स्वाद
पंजाबी जायके के साथ रीवा में बनाए जा रहे छोले भटूरे को काफी पसंद किया जा रहा है. वैसे तो रीवा में ऐसे कई स्थान हैं. जहां आप खाने पीने की कई चीजों का लुफ्त उठा सकते है. लेकिन रीवा के नए बस स्टैंड के पास की चौपाटी पर लोगों की भारी भीड़ रहती है. यहां एक ठेले पर वर्षों से लोग छोले भटूरे खा रहे है. और खूब पसंद भी कर रहे है. इस स्टॉल का नाम है राधेश्याम छोले भटूरे दिल्ली वाला. इस जगह में दिल्ली का स्वाद रीवा शहर में दिया जा रहा है.

राधेश्याम पहले दिल्ली में लगाते थे स्टाल
छोला भटूरा स्टॉल के संचालक जयसवाल जी बताते हैं कि वह पहले दिल्ली में छोला भटूरा बनाया करते थे. लेकिन उसके बाद वह अपने शहर रीवा में आ गए. वह कहते हैं कि अपना शहर अपना होता है और अब वह यहां दिल्ली का स्वाद रीवा के लोगों को दे रहे हैं.वही कामकाज और दफ्तर में जाने वाले लोग यहां मिलने वाले छोले भटूरे का लुफ्त उठाना नहीं भूलते हैं.

लोग कहते हैं कि रीवा में यहां पर सबसे बढ़िया छोला भटूरा मिलता है और यहां मिलने वाले छोले भटूरे की कीमत महज 30 होती है. वैसे तो दिनों दिन रीवा में कई स्ट्रीट फूड मशहूर हो रहे हैं,लेकिन समान तिराहा चौपाटी पर स्थित जयसवाल जी के छोले भटूरे का कोई जवाब नहीं है. इसे देख लोगों के मुंह में पानी आ ही जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 21:49 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें