जलती चिता से पुलिस ने महिला के शव को किया बरामद, जेवर मांगने पर ससुराल वालों कर दी हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 संतोष कुमार गुप्ता/ छपरा. सारण के मांझी थाना क्षेत्र से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पुलिस को चिता पर अंतिम संस्कार के लिए लिटा दिया गया महिला के शव को उठाना पड़ गया. पुलिस की इस कार्रवाई को देख शव को जलाने पहुंचे लोग फरार हो गए. दरअसल, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरा बाजार, धरनी दास मठिया गांव में विवाहिता का आभूषण ससुरालवालों ने हड़प लिया था. बार-बार मांग करने पर 24 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. साक्ष्य को मिटाने के लिए बेरिया घाट पर विवाहिता के शव को जलाने के लिए चिता पर लिटाश हीं गया था कि इसकी खबर पुलिस तक पहुंच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से हटा लिया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मौके की नजाकत को भांपते हुए शव जलाने आए लोग फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

आभूषण मांगने पर विवाहिता की गला दबाकर कर दी गई हत्या

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता रिविलगंज थाना क्षेत्र के ईनइ मुकरेरा बाजार निवासी तारकेश्वर साह ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार, धरनी दास मठिया निवासी दशरथ साह से 13 मई 2022 को हिन्दू रिति-रिवाज से उनकी बेटी 24 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की शादी हुई थी. दान-दहेज देकर बेटी की शादी की थी. शादी के बाद ससुराल के लोग पुत्री को चढाए गए गहने को हड़प लिया था. बार-बार बेटी गहने की मांग कर रही थी. इससे ससुराल वाले नाराज हो गए और शोभा की गला दवाकर हत्या कर दी. और चुपके से शव को जलाने के लिए मांझी थाना क्षेत्र के बैरिया घाट पर ले गए और चिता सजा कर जलाने की तैयारी कर रहे थे तभी इसकी सूचना के बाद वे लोग पुलिस को लेकर वहां पहुंचे और शव को चिता से जब्त किया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

मृतका के पिता तारकेश्वर साह ने बताया कि बेटी की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. मांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद हत्या का रहस्य खुलेगा.

Tags: Bihar News, Hindi news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें