गोविंद कुमार/गोपालगंज. अब साइबर क्राइम करना अपराधियों के लिए मुश्किल होगा. गोपालगंज जिले का पहला साइबर थाने का उद्घाटन शुक्रवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया है. यह नगर थाना परिसर में खोला गया है, जहां डीएसपी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है.
गोपालगंज का यह पहला साइबर थाना है, जहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड के मामले का उद्भेदन होगा. इस अवसर पर सदर एसडीपीओ प्रांजल, हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के साथ-साथ नगर थाने के इंस्पेक्टर समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
ऑनलाइन या डाक के माध्यम से भी शिकायत करा सकते हैं दर्ज
एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है या किसी के साथ घटित होने की जानकारी मिले तो तत्काल थाना में आकर इसका शिकायत दर्ज कराएं. ऑनलाइन या डाक के जरिये भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साइबर फ्राड के मामले में इससे यह होगा कि जल्द कार्रवाई हो जाएगी. उन्होंने कहा कि साइबर थाने में पुलिस मुख्यालय की ओर से अत्याधुनिक तरीके से सभी उपकरण लगाया गया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Gaya News: साइबर फ्रॉड के होते हैं शिकार तो इस नंबर पर करें काॅल, होगी तुरंत कार्रवाई, नंबर भी जारी

18 लाख का पैकेज छोड़कर युवक ने शुरू किया स्टार्टअप, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी मिल रही गन्ने की आइसक्रीम

Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?

Job Alert! 18 हजार प्रति महीने की सैलरी पर चाहिए नौकरी? तो 15 जून हो सकता है आपके लिए खास

Agriculture News : अब नालंदा में सालभर होगी फूलगोभी की खेती, किसानों की यह तरकीब लाई रंग

DDA News: डीडीए फ्लैट देने के नाम पर बिहार के 12वीं और Bsc के दो छात्रों ने दिल्लीवालों से ठग लिए करोड़ों रुपये, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Weather Update: कुछ ही घंटों में बदलेगा भागलपुर का मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Police Constable Recruitment 2023: खुशखबरी ! पुलिस कांस्टेबल की निकली 21,000 से अधिक वैकेंसी, 12वीं पास इस तारीख से भरें फॉर्म

Street Food: आप भी इमरती खाने के हैं शौकीन तो आ जाइए लखीसराय जंक्शन, यहां के कटलेट भी हैं बेहद खास

भोजपुर डीएम मीटिंग में हुए सख्त, बिजली कर्मचारियों का वेतन किया बंद, जानें क्या है वजह

Bank job alert! बैंकों में इन पदों के लिए बहाली करवा रही है IBPS, ऐसे करें अप्लाई
डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे निगरानी
एसपी ने लोगों से अपील की कि आप समय पर साइबर फ्रॉड की जानकारी थाना को दें. उन्होंने कहा कि जिलेभर के साइबर अपराध के मामले साइबर थाने में ही दर्ज होगी. यहां डीएसपी स्तर के एक अधिकारी के अलावा इंस्पेक्टर रैंक के अपर थानाध्यक्ष व इनकी सहायता के लिए दो सब इंस्पेक्टर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और प्रोग्रामर की प्रतियुक्ति की गयी है.
एसपी ने बताया कि इंटरनेट के जरिये किये जानेवाले अपराध को साइबर क्राइम कहा जाता है. फेसबुक पर अश्लील तश्वीर, मैसेज, वीडियो अपलोड करना इसी श्रेणी में आता है. इसके अलावा बैंक की जानकारी से लेकर पैसा निकालना, क्रेडिट कार्ड हैक कर खरीदारी करना, कंप्यूटर हैक करना साइबर क्राइम है.
रोजाना साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं लोग
रोजाना कोई न कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है. बैंक से पैसा निकासी, फेसबुक आइडी हैक करना, एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे की निकासी करना, अश्लील मैसेज भेजने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही है. ऐसे में साइबर थाना खुलने के बाद ऐसे मामलों में कमी आएगी और साइबर अपराधियों पर पुलिस अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई करेगी.
साइबर अपराध के ये मामले होंगे दर्ज
– बैंक या एटीएम से ऑनलाइन ठगी के मामले दर्ज होंगे.
– महिलाओं और युवतियों के साथ हुए ऑनलाइन उत्पीड़न
– बच्चों के ऑनलाइन हरासमेंट के मामले दर्ज किए जाएंगे.
– आईटी एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 20:51 IST








